पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने CM को लिखा पत्र, स्टाम्प ड्यूटी बढ़ोतरी को बताया बड़ा नुकसान

Sandeep Kumar | Aug 07, 2025, 20:05 IST
Share
chief-jeetu-patwari-letters
chief-jeetu-patwari-letters

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर स्टाम्प ड्यूटी में वृद्धि का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का यह कदम केवल वित्तीय घाटे को भरने के लिए है, जो आम जनता की आर्थिक स्थिति को और बिगाड़ेगा।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्टाम्प ड्यूटी में वृद्धि का कड़ा विरोध किया। पटवारी ने आरोप लगाया कि इस वृद्धि का उद्देश्य राज्य सरकार का वित्तीय घाटा भरना है, न कि जनता की भलाई। उन्होंने इसे आम आदमी की कमर तोड़ने की नीति बताया, जो महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है।

41260d04-5f9
41260d04-5f9


क्या कह रहे हैं जीतू पटवारी?

पटवारी ने पत्र में कहा, "विधानसभा में पारित विधेयकों से आपकी सरकार का ध्यान राजस्व वसूली पर है।" उन्होंने कहा कि शपथ पत्र, प्रॉपर्टी एग्रीमेंट, पावर ऑफ अटॉर्नी और लाइसेंस नवीनीकरण जैसे दस्तावेजों पर स्टाम्प शुल्क 100% से 500% तक बढ़ा दिया गया है। इससे आम आदमी की आर्थिक स्थिति पर प्रत्यक्ष असर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें...जीतू पटवारी का सरकार पर सीधा हमला, कहा- पौधारोपण के नाम पर मध्य प्रदेश में हुआ बड़ा घोटाला

ये भी पढ़ें...एमपी में अब घर बैठे मरीजों को मिलेगा ई-संजीवनी सेवा के जरिए ऑनलाइन इलाज, जानिए कैसे

आर्थिक संकट और सरकारी खर्चे

जीतू पटवारी ने पत्र में बताया कि MP की सरकार पहले से ही 4.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के कर्ज में डूबी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता के खजाने को लूट रही है, जबकि सरकारी योजनाओं की लागत में भारी भ्रष्टाचार और कमीशन का खेल चल रहा है। इसके अलावा, उन्होंने सरकार की फिजूलखर्ची पर भी सवाल उठाए, जैसे हवाई यात्राओं, बंगलों और प्रचार पर होने वाला खर्च।

ये भी पढ़ें...बिजली हाफ योजना में कटौती के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, बीजेपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

जीतू पटवारी ने की ये मांग



👉जीतू पटवारी ने मांग की है कि स्टाम्प शुल्क में जो अव्यवहारिक और जनविरोधी वृद्धि की गई है, उसे तुरंत वापस लिया जाए।

👉यह समिति गठन करने की मांग की गई है, जो यह जांचे कि किन दस्तावेजों पर शुल्क वृद्धि आवश्यक है और किस स्तर तक यह बढ़ाई जानी चाहिए।

👉पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार द्वारा लिए गए कर्ज, उसकी शर्तें और उपयोगिता की सार्वजनिक समीक्षा की जाए।

👉सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण रखने के लिए तीसरी पार्टी ऑडिट की व्यवस्था लागू की जाए और उस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।

👉सरकारी विदेश यात्राओं, लग्जरी गाड़ियों, बंगलों और प्रचार पर खर्च की एक सीमा तय की जाए और उस पर नियंत्रण लगाया जाए।

👉प्रदेश के सभी रजिस्ट्री ऑफिस और स्टाम्प बिक्री केंद्रों में डिजिटल पारदर्शिता की व्यवस्था लागू की जाए ताकि दलाली और भ्रष्टाचार पर रोक लगे।

👉गरीब, किसान, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजनों के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया में विशेष रियायत दी जाए।

PCC चीफ ने पूछे सवाल

  • "क्या एक साधारण नागरिक के लिए जरूरी दस्तावेज बनवाना अब लग्जरी हो गया है?"
  • "क्या आपके लिए सत्ता का मतलब सिर्फ कर वसूली और खर्च की आजादी है?"
  • "क्या भ्रष्टाचार से उपजे घाटे की भरपाई अब प्रदेश के आम नागरिक को करनी होगी?"

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • कांग्रेस
  • MP
  • जीतू पटवारी
  • स्टाम्प ड्यूटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई