मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में पहुंची प्रेमिका, दूल्हा-दुल्हन की पिटाई

Sanjay Gupta | Nov 22, 2024, 17:33 IST
Share
Kanyadan Vivah Yojana
Kanyadan Vivah Yojana

इंदौर में एक शादी समारोह में दूल्हे की प्रेमिका ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। दुल्हा-दुल्हन की पिटाई तक कर डाली। इसके बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।

INDORE. इंदौर में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में हो रहे एक विवाह समारोह में जमकर हंगामा हो गया। दूल्हे की प्रेमिका ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। दूल्हा-दुल्हन की पिटाई तक कर डाली। इसके बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।

इस तरह हुई घटना

मल्हारगंज थाने में पहुंचकर दुल्हन ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। दुल्हन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नितेश यादव से हो रही थी। इसी दौरान रुक्मणी वहां पहुंची और खुद को नीतेश की पारिवारिक दोस्त बताया। इसके बाद हंगामा कर दिया और पिटाई शुरू कर दी।

क्यों की पिटाई

इस घटना के बाद जब समारोह में लोगों ने इसका कारण पूछा तो रुक्मणी ने बताया कि उसकी शादी नीतेश से हो चुकी है और अब वह धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा है। उधर दुल्हन का कहना है कि रुक्मणि का दावा झूठा है, नीतेश की नहीं बल्कि रुक्मणी पहले से शादीशुदा है। आयोजन के दौरान लोगों ने सभी पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामा नहीं थमने पर मामला पुलिस के पास पहुंच गया।

IND000
IND000


दुल्हन का शादी से इनकार

वहीं शिकायत करने वाली दुल्हन ने कहा कि- दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने आकर मेरे साथ मारपीट की, वह बोल रही थी यह झूठ बोलकर शादी कर रहा है, मेरी और इसकी बेटी है। हंगामा करने वाली महिला के साथ दूल्हे के पारिवारिक संबंध है। वह इतना बोल रही है तो निश्चित ही प्रेमिका होगी। मैंने शिकायत हंगामा करने वाली महिला रूकमणि और दूल्हे दोनों के खिलाफ शिकायत की है। अब उनसे शादी नहीं करूंगी, जब इतना था तो सच्चाई बताना थी। वहीं दुल्हे ने कहा कि महिला झूठ बोल रही है, मेरी तो महिला से कब से बातचीत बंद कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करे

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • दुल्हा-दुल्हन की पिटाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा