CM ने कलेक्टरों से जानी खाद की स्थिति, बड़े अफसरों ने किया गुमराह
Jitendra Shrivastava | Nov 22, 2024, 21:38 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दो बार कलेक्टरों से कहा कि आप खुलकर अपनी बात रखें, लेकिन बड़े अधिकारियों के सामने कलेक्टर चाहकर भी यह नहीं बता पाए कि उनके यहां खाद की किल्लत है। वहीं, कॉन्फ्रेंस के बाद कलेक्टरों ने खाद की किल्लत पर आपस में बात की...
BHOPAL. सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार, 22 नवम्बर को प्रदेशभर के अधिकारियों की क्लास ली। कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई निर्देश दिए। कलेक्टरों ने अपने जिलों का फीडबैक दिया। सीएम ने उनसे खाद की स्थिति की जानकारी मांग ली, इस पर कई कलेक्टर झेंप गए। दरअसल, वे बड़े अधिकारियों के सामने सही स्थिति नहीं बता पाए। सीएम ने जोर देकर कहा भी कि जो है, वह बताएं, सीनियर के दबाव में न आएं, लेकिन कलेक्टरों ने चुप्पी साध ली। इस बीच कृषि विभाग के अधिकारियों ने पिछली बार के आंकड़े बता दिए। बोले, पूरे प्रदेश में स्थिति ठीक है। पिछली बार जितना खाद दिया था, इस बार भी उतना ही खाद दिया है।
अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में जितनी मांग थी, उतने खाद की सप्लाई की गई है, जबकि इस बार गेहूं समेत दूसरी फसलों की बोवनी का रकबा बढ़ा है, इसलिए खाद की डिमांड भी ज्यादा है। सीएम ने दो बार कलेक्टरों से कहा कि आप खुलकर अपनी बात रखें, लेकिन बड़े अधिकारियों के सामने कलेक्टर चाहकर भी यह नहीं बता पाए कि उनके यहां खाद की किल्लत है। वहीं, कॉन्फ्रेंस के बाद कलेक्टरों ने खाद की किल्लत पर आपस में बात की। दो कलेक्टरों ने नाम ना छापने की शर्त पर 'द सूत्र' को बैठक की पूरी हकीकत बयां कर दी।
बाद में सीएम ने कहा, फसलों के उपार्जन, खाद की उपलब्धता के अनुसार सही तरीके से व्यवस्था बनाएं। अधिकारी खुद मैदान में उतरें। नकली बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। नरवाई अथवा पराली जलाने से पर्यावरण को नुकसान होता है, इसलिए किसानों को जागरुक किया जाए। इसमें सिवनी जिले की तारीफ हुई।
सीएम ने पुलिस अधिकारियों को भी लॉ एण्ड ऑर्डर को मेंटेन करने को कहा। उन्होंने कहा, 25 नवम्बर से 10 दिसंबर के बीच 'हम होंगे कामयाब अभियान' चलाएं। इसमें जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के लिए जागरूकता गतिविधियां हों। अभियान पुरूषों पर आधारित कर पुरूषों के दायित्व को महिलाओं को सुरक्षा का भाव दिलवाने के लिए निर्धारित किया है। वाहनों में पैनिक बटन लगवाने के निर्देश दिए।
सीएम ने कहा, अब बोर्ड परीक्षाओं का समय आ रहा है, इसलिए तेज आवाज में बजने वाले डीजी और साउंड पर सख्ती हो। जानलेवा कोलाहल सहन नहीं किया जाएगा। नशे पर रोकथाम लगाएं। एसपी पुलिस अमले को निर्देशित कर खुद भी नशे की सामग्री लाने वालों पर कार्रवाई करें। नशे में इस्तेमाल होने वाले कोरेक्स जैसी सीरप पर नजर रखें।
अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में जितनी मांग थी, उतने खाद की सप्लाई की गई है, जबकि इस बार गेहूं समेत दूसरी फसलों की बोवनी का रकबा बढ़ा है, इसलिए खाद की डिमांड भी ज्यादा है। सीएम ने दो बार कलेक्टरों से कहा कि आप खुलकर अपनी बात रखें, लेकिन बड़े अधिकारियों के सामने कलेक्टर चाहकर भी यह नहीं बता पाए कि उनके यहां खाद की किल्लत है। वहीं, कॉन्फ्रेंस के बाद कलेक्टरों ने खाद की किल्लत पर आपस में बात की। दो कलेक्टरों ने नाम ना छापने की शर्त पर 'द सूत्र' को बैठक की पूरी हकीकत बयां कर दी।
अधिकारी अब खुद मैदान में उतरें
हम होंगे कामयाब अभियान चलेगा
परीक्षाएं आ रही हैं, तेज आवाज में साउंड न बजे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari