सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव पंचतत्व में विलीन, उठावना 5 सितंबर को

Ravi Singh | Sept 04, 2024, 19:35 IST
Share
म
म

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता स्व. पूनमचंद यादव का अंतिम संस्कार हो गया है। डॉ. मोहन यादव के बड़े भाई नंदलाल यादव ने मुखाग्नि दी। उठावना कार्यक्रम 5 सितंबर को शाम 4 से 6 बजे तक होटल अथर्व, जंतर-मंतर के पास उज्जैन में किया जाएगा।

Bhopal : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पूज्य पिताजी स्व. पूनमचंद यादव की अंत्येष्टि बुधवार, 4 सितंबर को उज्जैन के क्षिप्रा तट पर भूखी माता मंदिर के पास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। पूनमचंद यादव के बडे़ बेटे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़े भाई नंदलाल यादव ने मुखाग्नि दी। उपस्थित जनसमुदाय और पार्टी नेताओं ने पूनमचंद यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी। उठावना कार्यक्रम 5 सितंबर को शाम 4 से 6 बजे तक होटल अथर्व, जंतर-मंतर के पास उज्जैन में किया जाएगा।

अंत्येष्टि में पार्टी के वरिष्ठ नेता हुए शामिल

स्व. पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद वाजपेयी, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न जिलों से आए पार्टी के जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वर्गीय पूनमचंद यादव को अंतिम विदाई दी।

ि
ि


ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव और उनके पिता के बीच के रिश्ते को बयां करतीं ये तस्वीरें

पार्टी और परिवार के लिए दुख की घड़ी है : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने स्व. पूनमचंद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव जी आज हमारे बीच नहीं हैं। स्व. यादव के परिवार और भारतीय जनता पार्टी के लिए यह दुख की घड़ी है। मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हॅू। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। स्व. पूनमचंद यादव को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि उज्जैन में जब मैं संगठन मंत्री था, उस समय मुझे भी उनका आशीर्वाद मिलता था। उन्होंने अपना पूरा जीवन जीया और अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए। उन्होंने अपने बच्चों को इतना कर्तव्यनिष्ठ बनाया कि डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में कुशलतापूर्वक प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं।

ु
ु


जीवन की यही सार्थकता है कि स्व. यादव के बेटे साढ़े आठ करोड़ जनता की सेवा कर रहे हैं : नरेन्द्रसिंह तोमर

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घड़ी अत्यंत दुःख की घड़ी है। जिसका जन्म हुआ है, उसे एक दिन दुनिया छोड़कर जाना ही है। आज यहां जितने भी लोग उपस्थित हैं, सभी ने यह महसूस किया होगा कि श्रद्धेय पूनमचंद यादव जी ने अपने परिवार को किस तरह से संवारा है। पूनमचंद जी के जीवन की यही सार्थकता है कि उनके एक बेटे डॉ. मोहन यादव आज मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की सेवा कर रहे हैं। हर व्यक्ति के जीवन में माता-पिता ही ऐसे होते हैं, जिनकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। जब भी मैं उज्जैन आता था, उनका स्नेह, प्यार और आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता रहा है। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सद्गति प्रदान करें।

पूनमचंद जी की प्रेरणादायी बातें हमारे साथ हैं : ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धेय पूनमचंद यादव जी ने अपने परिवार और बच्चों की अच्छी परवरिश की और अच्छे संस्कार दिए हैं। दो दिन पहले ही मुझे उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। आज भले ही वे हमारा साथ छोड़कर परमपिता परमात्मा के पास चले गए हों, लेकिन उनकी प्रेरणादायी बातें, उनका आशीर्वाद हमारे साथ हमेशा रहेगा। मैं भगवान महाकाल और परमात्मा से यही प्रार्थना करता हूं कि शोक संतप्त यादव परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

राष्ट्र सेवा के हमारे आरंभ के दिनों से हमें संबल प्रदान करते रहे : कैलाश विजयवर्गीय

प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धेय पूनमचंद यादव जी राष्ट्र सेवा संकल्प के हमारे आरंभिक दिनों से अभी तक मार्गदर्शन और संबल प्रदान करते रहे हैं। बाबूजी जीवन में संपूर्णता प्राप्त करने के बाद भी सदैव सहज एवं सरल रहे। उन्होंने संघर्ष पथ पर बढ़ते हुए पारिवारिक मूल्यों के संस्कार दिए और उनके कर्म में सिद्धि झलकती थी। आज बाबूजी भौतिक रूप से भले हमारे बीच नहीं हैं, परंतु उनके आशीष और स्नेह की छांव सदैव हमारे साथ रहेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Poonamchand Yadav
  • CM Mohan Yadav father
  • अत्येष्टी कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज