पूरे शहर की बिजली कटवाने वाले जज रामावतार पटेल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाईकोर्ट तक जाएगी शिकायत
Amresh Kushwaha | Jun 01, 2026, 11:53 IST
chitrakoot judge power cut highcourt complaint
चित्रकूट में एक जज ने सरकारी बंगले की बिजली न आने पर सब स्टेशन पहुंचकर पूरे शहर की बिजली काट दी थी। इससे पूरे शहर में करीब 4 घंटे अंधेरा रहा। बिजली विभाग ने FIR आवेदन दिया है। वहीं, एसपी मामले की रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजेंगे।
न्याय की कुर्सी पर बैठकर कानून की रक्षा करने वाले जब खुद आपा खो बैठें, तो प्रशासनिक व्यवस्था का बेपटरी होना तय है। मध्य प्रदेश के चित्रकूट से कुछ दिन पहले एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां अपने सरकारी आवास की बिजली गुल होने से नाराज एक जज साहब ने कथित तौर पर पूरे शहर की बत्ती गुल करवा दी थी।
अब इस मामले ने गंभीर प्रशासनिक और कानूनी मोड़ ले लिया है। बिजली विभाग की शिकायत और पुलिस की शुरुआती जांच के बाद अब यह मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की दहलीज तक पहुंचने वाला है। इससे जज रामावतार पटेलकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जूनियर इंजीनियर प्रवीण वर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस बल को भी बुला लिया। जैसे ही इस गंभीर प्रशासनिक टकराव की खबर उच्च अधिकारियों तक पहुंची, सतना ग्रामीण के डिविजनल इंजीनियर पंकज द्विवेदी भी तुरंत सतना से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए थे।
वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक (SP) इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भेज रहे हैं। चूंकि मामला न्यायपालिका के एक अधिकारी से जुड़ा है, इसलिए अब सीधे हाईकोर्ट के स्तर से ही इस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
कस्बे की बिजली अचानक दोबारा बंद होने से स्थानीय नागरिकों का गुस्सा भड़क उठा। करीब 50 बिजली उपभोक्ता विरोध दर्ज कराने रजौला सब स्टेशन पहुंच गए थे। वहां जब उन्हें पता चला कि खुद जज रामावतार पटेल ने आकर बिजली बंद करवाई है, तो जनता का आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया था।
सब स्टेशन पर ही विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी होने लगी। जनता का भारी दबाव और बढ़ता आक्रोश देखकर आखिरकार जज साहब ने कमरे का दरवाजा खोला और बिना कुछ बोले चुपचाप वहां से अपने घर की तरफ निकल गए थे।
इस घटना के बाद पीड़ित बिजली बिल ऑपरेटर ने जज रामावतार पटेल के खिलाफ चित्रकूट थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दे दिया है।
पूरे विवाद की शुरुआत गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे आए एक तेज आंधी-तूफान से हुई थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण मझगवां से आने वाले 33 केवी के दो मुख्य फीडर पूरी तरह ठप हो गए थे। चूंकि फॉल्ट घने जंगलों के बीच हुआ था और रात बेहद अंधेरी थी, इसलिए बिजली कंपनी की मेंटेनेंस टीम को पेट्रोलिंग करने और खराबी ढूंढने में काफी लंबा वक्त लगा था।
इसके बाद अगले दिन यानी शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे मुख्य बिजली सप्लाई को बहाल किया जा सका। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम तक आम जनता की लगभग सभी शिकायतों का निवारण कर दिया गया था। केवल कुछ व्यक्तिगत शिकायतें बची थीं, जिनमें दुर्भाग्य से जज साहब का सरकारी बंगला भी शामिल था।
शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे तक जब जज साहब के बंगले की बिजली नहीं सुधरी, तो उनका धैर्य जवाब दे गया। वे खुद चित्रकूट के रजौला सब स्टेशन पहुंच गए थे। वहां ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर पवन सिंह को उन्होंने देर से लाइन सुधारने को लेकर जमकर फटकार लगाई थी।
उनका गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। ऑपरेटर पवन सिंह के बयानों के मुताबिक, जज साहब ने रौब दिखाते हुए उसे दो-चार थप्पड़ भी जड़ दिए थे। जज के इस कड़े रुख और प्रशासनिक खौफ के आगे कर्मचारी पूरी तरह नतमस्तक हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और ऑपरेटर के अनुसार, इसके बाद सब स्टेशन पर एक अजीबोगरीब हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ था। जज साहब ने ऑपरेटर को जबरन कमरे से बाहर निकाल दिया और खुद को अंदर से लॉक कर लिया था। उन्होंने बिजली स्टाफ को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए साफ कह दिया कि जब तक उनके बंगले की बिजली चालू नहीं होगी, तब तक पूरा कस्बा अंधेरे में डूबा रहेगा।
इस धमकी के बाद डरे-सहमे मेंटेनेंस स्टाफ ने आनन-फानन में सब स्टेशन का काम छोड़ जज साहब के बंगले की लाइन ठीक करना शुरू किया था। इस पूरे ड्रामे के दौरान करीब 1 घंटे तक रजौला सब स्टेशन से पूरे चित्रकूट की बिजली ठप रही और करीब 4 घंटे तक धर्मनगरी चित्रकूट का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे के साए में रहा।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP News: घर की बिजली कटने पर भड़के जज, स्टेशन पहुंच कर बंद कर दी पूरे कस्बे की आपूर्ति
एमपी में सरकारी नौकरी के नियमों में बदलाव! अब विभाग नहीं खुद ईएसबी लेगा मेडिकल टेस्ट
ग्वलियर में हजारों लोगों के पासपोर्ट हुए बेकार, विदेश यात्रा पर ब्रेक, एक लापरवाही पड़ी भारी
MP में ट्रांसफर सीजन ऑन: नेताओं-मंत्रियों के दरबार में भीड़, चर्चा में सिस्टम मैनेजमेंट का खेल!
अब इस मामले ने गंभीर प्रशासनिक और कानूनी मोड़ ले लिया है। बिजली विभाग की शिकायत और पुलिस की शुरुआती जांच के बाद अब यह मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की दहलीज तक पहुंचने वाला है। इससे जज रामावतार पटेलकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
हाईकोर्ट तक जाएगी शिकायत
वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक (SP) इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भेज रहे हैं। चूंकि मामला न्यायपालिका के एक अधिकारी से जुड़ा है, इसलिए अब सीधे हाईकोर्ट के स्तर से ही इस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
थाने तक पहुंचा हाई-प्रोफाइल मामला
सब स्टेशन पर ही विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी होने लगी। जनता का भारी दबाव और बढ़ता आक्रोश देखकर आखिरकार जज साहब ने कमरे का दरवाजा खोला और बिना कुछ बोले चुपचाप वहां से अपने घर की तरफ निकल गए थे।
इस घटना के बाद पीड़ित बिजली बिल ऑपरेटर ने जज रामावतार पटेल के खिलाफ चित्रकूट थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दे दिया है।
d35e1eff-07a
ये था पूरा मामला...
इसके बाद अगले दिन यानी शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे मुख्य बिजली सप्लाई को बहाल किया जा सका। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम तक आम जनता की लगभग सभी शिकायतों का निवारण कर दिया गया था। केवल कुछ व्यक्तिगत शिकायतें बची थीं, जिनमें दुर्भाग्य से जज साहब का सरकारी बंगला भी शामिल था।
सब स्टेशन पहुंचे जज साहब, मचा हड़कंप
उनका गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। ऑपरेटर पवन सिंह के बयानों के मुताबिक, जज साहब ने रौब दिखाते हुए उसे दो-चार थप्पड़ भी जड़ दिए थे। जज के इस कड़े रुख और प्रशासनिक खौफ के आगे कर्मचारी पूरी तरह नतमस्तक हो गया।
खुद को कमरे में किया बंद, पूरे कस्बे को किया अंधेरे के हवाले
इस धमकी के बाद डरे-सहमे मेंटेनेंस स्टाफ ने आनन-फानन में सब स्टेशन का काम छोड़ जज साहब के बंगले की लाइन ठीक करना शुरू किया था। इस पूरे ड्रामे के दौरान करीब 1 घंटे तक रजौला सब स्टेशन से पूरे चित्रकूट की बिजली ठप रही और करीब 4 घंटे तक धर्मनगरी चित्रकूट का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे के साए में रहा।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP News: घर की बिजली कटने पर भड़के जज, स्टेशन पहुंच कर बंद कर दी पूरे कस्बे की आपूर्ति
एमपी में सरकारी नौकरी के नियमों में बदलाव! अब विभाग नहीं खुद ईएसबी लेगा मेडिकल टेस्ट
ग्वलियर में हजारों लोगों के पासपोर्ट हुए बेकार, विदेश यात्रा पर ब्रेक, एक लापरवाही पड़ी भारी
MP में ट्रांसफर सीजन ऑन: नेताओं-मंत्रियों के दरबार में भीड़, चर्चा में सिस्टम मैनेजमेंट का खेल!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari