चोइथराम चैरिटेबल ट्रस्ट में ट्रस्टी बनाने का विवाद पहुंचा कोर्ट

Sanjay Gupta | Nov 21, 2024, 13:22 IST
Share
trust-mp
trust-mp

चोइथराम चैरिटेबल ट्रस्ट में लंबे समय से चल रहा ट्रस्टी के बीच का विवाद कोर्ट पहुंचा है। हालांकि, इसमें ट्रस्ट सतीश मोतियानी को कोर्ट से राहत मिली है।

चोइथराम चैरिटेबल ट्रस्ट में लंबे समय से चल रहा ट्रस्टी के बीच का विवाद कोर्ट पहुंचा है। इसमें गैरविधिक तरीके से ट्रस्टी बनाने के आरोप लगाए गए। हालांकि, इसमें ट्रस्ट सतीश मोतियानी को कोर्ट से राहत मिली है और समयसीमा के बाहर केस होने के चलते वाद लगाने वाले ट्रस्टी लेखराज ठाकुरदासद पागरानी को राहत नहीं मिली है।

इनके खिलाफ केस

यह केस चोइथराम चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ ही ट्रस्टी लेखराज ठाकुरदास पागरानी, ट्रस्टी लेखराज पागरानी, किशोर ठाकुरदास पागरानी, रमेश पी थानवानी, दयाल दातवानी ने लगाया। यह केस इन्होंने ट्रस्टी सतीश मोतियानी, कंचन मोतियानी पति सतीश, जय मोतियानी पिता स्वर्गीय परिमल मोतियानी, दुष्यंत मोतियानी पिता सतीश मोतियानी, भावना मोतियानी पिता सतीश मोतियानी, गौरव जगदीश जगवानी व धनवंती पागरानी पिता स्वर्गीय ठाकुरदास के खिलाफ लगाया।

क्या हैं मुद्दे?

पागरानी व अन्य ने आरोप लगाया था कि सतीश मोतियानी द्वारा 1996 और बाद में गलत तरीके से पत्नी कंचन, पुत्र दुष्यतं, पुत्री भावना के साथ ही गौरव जगवानी, जय मोतियानी को ट्रस्टी बनाया है। वहीं सतीश मोतियानी ने इसमें पक्ष रखा कि यह केस समय सीमा बाह्य है। यह मुद्दा 1996 का है और केस 2021 में लगाया गया। वहीं इन्हें केस पहले रजिस्ट्रार के पास लगाना था। रजिस्ट्रार को हर फैसले की सूचना दी गई है और साथ ही पूरी प्रक्रिया की गई।

the sootr
the sootr


कोर्ट ने दिया आदेश

सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने ट्रस्टी सतीश मोतियानी की बात को सही माना और कहा कि यह मामला 1996 से ही उठता आ रहा है, ऐसे में अब केस लगाने का कोई वाजिब कारण नहीं है। वहीं रजिस्ट्रार के पास जाना चाहिए था। इसके साथ ही वाद खारिज कर दिया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • MP
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • Madhaya Pradesh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा