सागर के मेहर गांव में दूषित पानी से फैला हैजा, मरीजों की संख्या 50 के पार, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Sandeep Kumar | Jul 05, 2024, 13:07 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-05T130419.263
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-05T130419.263

सागर जिले के मेहर गांव में दूषित पानी से अब तक 70 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। बीमार होने की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत के सात मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

इंदौर के रामचंद्र नगर स्थित युग पुरुष आश्रम से शुरू हुआ हैजा का सिलसिला अब सागर तक पहुंच चुका है। सागर जिले के मेहर गांव में अब तक 70 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। सूचना पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत के सात मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया को सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत ही डॉक्टरों की टीम को मेहर भेजा। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज कर रही है, पूरी टीम रात भर वहीं रुकी और लोगों की हालत पर नजर रखी।

70 से अधिक मरीज हैजा की चपेट में

मेहर पंचायत के आदिवासी मुहाल नारायणपुरा में लगभग 70 से अधिक मरीज हैजा की चपेट में थे। इनमें से गंभीर सात मरीजों को जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। इस संबंध में बीएमओ ने बताया कि डॉक्टरों की पूरी टीम रातभर गांव में रुकी रही और मरीजों की स्थिति पर नजर रखी गई। सामान्य बीमारों को गांव पर ही इलाज मुहैया कराया गया है, वहीं गंभीर मरीजों को सागर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

इंदौर में खराब पानी पीने से 60 से अधिक बच्चे बीमार

इंदौर में दूषित पानी पीने से बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 60 पर पहुंच गई है। वहीं गुरुवार को 12 बच्चों के स्वस्थ में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। इन बच्चों को जिला प्रशासन ने अपनी कस्टडी में लेकर अन्य स्थान पर रेफर किया है।

आपको बताते चलें कि यहां पर बोरिंग खराब होने से करीब दो हफ्ते तक टैंकर के जरिए पानी बुलाया जा रहा था। यही पानी बच्चों को भी पीने के लिए दिया जा रहा था। आश्रम में बच्चे ऐसा पानी पी रहे थे, जिसे लैबोरेटरी ने अन्य उपयोग के लायक भी नहीं माना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • Cholera
  • हैजा
  • सागर के मेहर गांव में कॉलरा
  • दूषित पानी से फैला हैजा
  • इंदौर युग पुरुष आश्रम
  • 70 से ज्यादा लोग बीमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई