स्कूल में हंगामा : ​​​​​​​क्रिश्चियन धर्म की फोटो हटाकर मां सरस्वती की तस्वीर लगाई, ईसाई धर्म के प्रचार का आरोप

Jitendra Shrivastava | Jul 27, 2024, 19:11 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के जावरा में एक स्कूल पर ईसाई धर्म के प्रचार का आरोप लगाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने स्कूल में हंगामा कर भारत माता की आरती की। सदस्यों ने क्रिश्चियन धर्म की फोटो हटाकर मां सरस्वती की तस्वीर लगा दी...

रतलाम के जावरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने सेंट पीटर्स हायर सेकंडरी स्कूल पर ईसाई धर्म के प्रचार का आरोप लगाया है। एबीवीपी के सदस्यों ने शनिवार, 27 जुलाई को सुबह 11.30 बजे से स्कूल के बाहर काफी देर तक नारेबाजी की। इसके बाद धर्मांतरण बंद करो के नारे लगाते हुए स्कूल के अंदर चले गए। यहां क्रिश्चियन धर्म की फोटो हटाकर भारत माता और मां सरस्वती जी तस्वीर लगा दी।

स्कूल मैनेजमेंट को दी चेतावनी

एबीवीपी के सदस्यों ने स्कूल मैनेजमेंट से कहा कि सुबह प्रार्थना के बाद भारत माता का जयघोष होना चाहिए। उन्होंने क्लास में लगी ईसाई धर्म से जुड़ी तस्वीरें हटवाईं और भारत माता और सरस्वती मां की तस्वीरें नहीं होने पर खुद मंगवाकर लगवाईं। स्कूल में ही भारत माता की सामूहिक आरती पाठ किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर स्कूल में भारत माता का जयघोष नहीं कराया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। स्कूल में हंगामे के दौरान जावरा आईए थाना पुलिस भी पहुंची। दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।

स्कूल में मंदिर बनाकर लिखा, यह तुम्हारी माता

सेंट पीटर्स हायर सेकंडरी स्कूल कैम्पस में ईसाई समाज से जुड़ा एक मंदिर भी बनाया हुआ है इस पर लिखा है कि यह तुम्हारी माता हैं। इस बात पर जब एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति ली तो स्कूल स्टाफ कुछ भी नहीं बोल पाया। एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि स्कूल में बच्चों के बीच ईसाई धर्म से जुड़ी बातों का ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाता है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।

आरोपों का स्कूल प्रबंधन नहीं दे सका जवाब

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सत्यम दवे ने बताया कि कई दिन से सूचना मिल रही थी कि स्कूल में भारत माता की जय का उद्घोष नहीं कराया जाता है। कक्षाओं में ईसाई धर्म से जुड़ी तस्वीरें लगा रखी हैं। पूरे स्कूल में भारत माता और सरस्वती माता की एक तस्वीर नहीं थी। स्कूल प्रबंधन से इस बारे में पूछा, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं था। प्रदर्शन के दौरान नगर मंत्री लविश चौरडिया, नगर कार्यकारिणी पदाधिकारी वैभव पोरवाल समेत आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
  • एबीवीपी
  • ईसाई धर्म
  • स्कूल में हंगामा
  • रतलाम के जावरा
  • सेंट पीटर्स हायर सेकंडरी स्कूल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा