जीतू पटवारी की बैठक में नहीं पहुंचे कमेटी व मोर्चा पदाधिकारी
Sanjay Gupta | Dec 13, 2024, 11:39 IST
JITU PATWARI
जीतू पटवारी ने 16 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव की सरकार के एक साल पूरा होने पर विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसमें अधिक से अधिक कांग्रेसियों को लाकर माहौल बनाया जाना है।
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 16 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव की सरकार के एक साल पूरा होने पर विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसमें अधिक से अधिक कांग्रेसियों को लाकर माहौल बनाया जाना है और एकजुटता दिखाना है। लेकिन कांग्रेस और एकजुटता दो विरोधी ध्रुव जैसी बात रही है। ऐसा ही कुछ फिर इंदौर में दिखा। पटवारी गुरुवार को इंदौर में थे और यहां उन्होंने इंदौर से अधिक से अधिक लोगों के भोपाल आने को लेकर अपने निवास बीजलपुर में बैठक बुलाई, लेकिन ढाई सौ से ज्यादा लोग नहीं पहुंचे।
जीतू पटवारी बोले- बच्चों को पीटकर राम बुलवाने के पीछे BJP-RSS
जीतू पटवारी द्वारा घोषित प्रदेश स्तरीय विविध कमेटी में यह है सदस्य जो बैठक में नहीं पहुंचे थे।
कार्यवाहक अध्यक्षों की जो लंबी फौज है वह भी बैठक में नहीं पहुंची थी। प्रमोद टंडन भी बैठक में नहीं गए। केवल राकेश यादव, तेज प्रकाश राणे, मनीष मोदी के साथ ही स्थानीय बीजलपुर, राऊ के ही कार्यकर्ता और नेता मौके पर मौजूद थे। यादव ने तो यहां तक घोषणा कर दी कि जो भी प्रदर्शन के लिए भोपाल जाएगा, उसकी आने-जाने की ट्रेन टिकट इंदौर-भोपाल वह करके देंगे, उसका खर्च वह वहन करेंगे। इस पहल को पटवारी व अन्य नेताओं ने भी सराहा। वहीं इस मीटिंग में शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी नहीं पहुंचे थे क्योंकि वो अन्य बैठक में मौजूद थे।
बनाए गए पदाधिकारी ही नहीं पहुंचे
वहीं हालत यह रही है कि हाल ही में उनकी ही बनाई प्रदेश स्तरीय विविध कमेटियों में नियुक्त इंदौर के पदाधिकारी नहीं पहुंचे। ना ही विविध मोर्च के पदाधिकारी, चुनाव लड़ चुके नेता भी यहां नहीं पहुंचे। अब नेताओं का तर्क यह है कि पटवारी ने केवल राऊ की बैठक बुलाई थी। जबकि ऐसा कोई संदेश ही नहीं था। राऊ वैसे भी शहरी विधानसभा में आता है। अब बात उठ रही है कि जिन्हें पटवारी ने टोका और कमेटी में जगह दी, यदि वह उनके साथ नहीं देते हुए बैठक में नहीं पहुंच रहे तो फिर क्या असल कांग्रेसियों को छोड़ दिया गया है।
यह है कमेटी और पदों पर जो नहीं पहुंचे
- एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर- सत्यनारायण पटेल
- परमानेंट इन्वाइटीज- सज्जन सिंह वर्मा, शोभा ओझा
- स्पेशल इन्वाइटीज- अश्विन जोशी, अर्चना जायसवाल, प्रमोद टंडन
- जनरल सेक्रेटरी- विनय बाकलीवाल, अभय दुबे, विपिन वानखेड़े, रघु परमार, अभय तिवारी, संजय कामले और मृणाल पंत
- पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में- बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा
- सचिव - इंदौर से अमन बजाज, अभय वर्मा, अनुरोध ललित जैन, दीपक (पिंटू) जोशी, रीना बौरासी, विनितिका यादव
- संयुक्त सचिव- जोहर मानपुरवाला।
- अनुशासन कमेटी- शेख अलीम
ये नेता नहीं पहुंचे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari