CJI सूर्यकांत बोले- न्याय के लिए लोगों को उनकी भाषा में आत्मसम्मान के साथ सुनना जरूरी

Sanjay Gupta | Aug 08, 2026, 14:07 IST
Share
चीफ जस्टिस सूर्यकांत
चीफ जस्टिस सूर्यकांत

इंदौर में सीजेआई सूर्यकांत ने वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में अहम बातें रखीं। हाल में दिल्ली में हुए जंतर-मंतर आंदोलन के बाद उनकी इस स्पीच को अहम माना जा रहा है।

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शनिवार से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, विधिक सेवा प्राधिकरणों के पदाधिकारी व अन्य शामिल हुए।

कॉन्फ्रेंस का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

सीजेआई सूर्यकांत की अहम बात, सुनना जरूरी

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने करीब 15 मिनट की स्पीच में अहम बात कही। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड वॉइस, स्ट्रॉन्ग टुमारो के लिए अहम है डायलॉग, डिग्निटी और इन्क्लूजन (समावेशन)। इसके तहत सबसे पहले जरूरी है कि लोगों से उनकी भाषा में बात की जाए, उन्हें सुना और समझा जाए। यह डायलॉग दोनों ओर से होना चाहिए। उनके दुख-दर्द को समझना जरूरी है।

2a623bce-615
2a623bce-615


मान-सम्मान बहुत जरूरी है

CJI सूर्यकांत ने आगे कहा कि केवल बातचीत नहीं, बल्कि यह भी जरूरी है कि हर नागरिक का पूरा मान-सम्मान रखा जाए। बिना सम्मान के बातचीत और न्याय का कोई अर्थ नहीं रह जाता है। यदि व्यक्ति के मान-सम्मान को ठेस पहुंची, तो ऐसे में न्याय नहीं होगा। केस नहीं, आदमी को देखना जरूरी है कि हम कैसे उन्हें ट्रीट करते हैं।

न्याय की दौड़ में कोई पीछे न रह जाए

आगे सीजेआई ने कहा कि न्याय की दौड़ में सभी का समावेश जरूरी है। न्याय की दौड़ में कोई पीछे न रह जाए। यदि कोई भी पीछे रह गया, तो फिर न्याय की मंशा अधूरी रह जाती है। न्याय देकर हम चैरिटी नहीं कर रहे हैं, यह नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।

मां अहिल्या सीधे जनता से मिलती थीं

सीजेआई सूर्यकांत ने मां देवी अहिल्या बाई के कामों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके समय राजा और जनता के बीच में कोई नहीं होता था। वह रोज हर किसी से मिलती थीं, उनकी बात सुनती थीं। यह बहुत जरूरी है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी कहा कि मां अहिल्या ने न्याय के लिए क्या किया था और बेटे को भी सजा दी थी। ऐसे में इंदौर में इसका आयोजन एकदम सही फैसला है।

कार्यक्रम का इन्होंने किया उद्घाटन

Enhancing Access to Justice कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ भारत के मुख्य न्यायाधीश और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षक-प्रमुख जस्टिस सूर्यकांत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस विक्रम नाथ, सुप्रीम कोर्ट के जज और गोवा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पर्यवेक्षण न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन समेत सुप्रीम कोर्ट के कई अन्य न्यायाधीश मौजूद रहे।

कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षक-प्रमुख जस्टिस विवेक रूसिया, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद पाठक और वेस्ट जोन के अलग-अलग राज्यों के हाईकोर्ट के न्यायाधीश भी शामिल हुए।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर के ब्लैकलिस्ट ठेकेदार मामले में हाईकोर्ट मप्र की लार्जर बैंच का अहम आदेश

राहुल गांधी का कांग्रेस को आया संदेश, सरकार के खिलाफ इंदौर में करो बड़ा प्रदर्शन

इंदौर गैस लाइन ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट में पेश हुए एसडीएम धनगर, मांगी माफी

अमिताभ बच्चन जिस गोवर्धन घी की करते हैं ब्रांडिंग, वो जांच में निकला अनसेफ, इंदौर में जब्त

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • मुख्य न्यायाधीश
  • चीफ जस्टिस सूर्यकांत
  • CJI सूर्यकांत
  • सूर्यकांत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा