डॉक्टरों की लापरवाही से हुई महिला की मौत, डिलीवरी के समय पेट में छोड़ा कपड़ा
Dolly patil | Sept 08, 2024, 13:16 IST
डॉक्टरों की लापरवाही
सागर के पास रीठौर मिशन अस्पताल खुरई में एक महिला को डिलीवरी के लिए लाया गया था। डॉक्टरों ने महिला की सिजेरियन डिलीवरी की थी। जिसके बाद से उसे पेट में तकलीफ होने लगी।
सागर जिले की खुरई के रीठौर मिशन अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई। बता दें कि डॉक्टरों ने महिला की डिलीवरी के समय उसके पेट में कपड़ा छोड़ दिया। ऑपरेशन के बाद से ही महिला को असहनीय दर्द रहने लगा। करीब 11 महीने के बाद महिला की मौत हो गई।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
सागर के पास रीठौर मिशन अस्पताल खुरई में एक महिला को डिलीवरी के लिए लाया गया था। डॉक्टरों ने महिला की सिजेरियन डिलीवरी की थी। जिसके बाद से उसे पेट में तकलीफ होने लगी। लंबे समय से दर्द में रहने के कारण हाल ही में परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान महिला ने शनिवार को दम तोड़ दिया। जिसकी खबर परिजनों ने पुलिस को दी।
महिला के परिजनों ने बताया कि अनीता अहिरवार ( 38 ) की यह पहली डिलीवरी थी। डिलीवरी के लिए खुरई के रीठौर मिशन अस्पताल ( Khurai Rithor Mission Hospital )में 6 सितंबर 2023 को ले गए थे। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके डिलीवरी कराई थी। जिससे बच्ची का जन्म हुआ था। इसके बाद से ही अनीता को पेट में दर्द होने लगा।
![डॉक्टरों की लापरवाही]()
इलाज के लिए उसे झांसी, बीना और भोपाल भी गए, लेकिन अनीता को दर्द में कोई आराम नहीं मिला। परिजनों ने यह भी बताया, डिलीवरी से दो महीने पहले अनीता के पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अब उसकी 11 माह की बच्ची अनाथ हो गई है। हमारी जमा पूंजी अनीता के इलाज में खर्च हो गई है।
खुरई के पास देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव, शहर थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के साथ अस्पताल पहुचे। धनेंद्र यादव ने बताया कि, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आज भेजा जाएगा। आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। पुलिस अभी सारे मामले की जांच में जुटी हुई है।
रीठौर मिशन अस्पताल के मैनेजर आशीष वेंजेबिन ने बताया कि, अस्पताल में महिला की डिलीवरी सितंबर 2023 को हुई थी। जिसके बाद महिला को अस्पताल में पांच दिन तक इलाज के लिए रखा गया था। इसके बाद उसकी छुट्टी कर दी गई थी।
सागर के भाग्योदय अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिला को 23 अगस्त 2024 को भर्ती कराया गया था। उसकी बड़ी आंत में कपड़ा फंसा था, जिसे निकालने के लिए महिला का ऑपरेशन करना पड़ा। इलाज के दौरान 7 सितंबर शनिवार शाम को महिला ने दम तोड़ दिया।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
पूरा मामला जानें
पति पहले ही मर चुका था
डॉक्टरों की लापरवाही
इलाज के लिए उसे झांसी, बीना और भोपाल भी गए, लेकिन अनीता को दर्द में कोई आराम नहीं मिला। परिजनों ने यह भी बताया, डिलीवरी से दो महीने पहले अनीता के पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अब उसकी 11 माह की बच्ची अनाथ हो गई है। हमारी जमा पूंजी अनीता के इलाज में खर्च हो गई है।
पुलिस जांच में जुटी
डॉक्टरों का बयान
पेट में मिला कपड़ा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari