कान्ह नदी की सफाई योजना से खुश नहीं सीएम यादव, डायवर्सन प्लान पर जताई नाराजगी, सिंहस्थ मेले में 12 करोड़ श्रृद्धालु आने की संभावना

Jitendra Shrivastava | Jan 14, 2024, 24:00 IST
Share
कान्ह नदी की सफाई योजना से खुश नहीं सीएम यादव, डायवर्सन प्लान पर जताई नाराजगी, सिंहस्थ मेले में 12 करोड़ श्रृद्धालु आने की संभावना
कान्ह नदी की सफाई योजना से खुश नहीं सीएम यादव, डायवर्सन प्लान पर जताई नाराजगी, सिंहस्थ मेले में 12 करोड़ श्रृद्धालु आने की संभावना

उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर हुई इंदौर-उज्जैन संभाग के अधिकारियों की बैठक में सीएम ने कहा कि क्षिप्रा नदी को साफ रखने की कार्य योजना तैयार करें।

संजय गुप्ता, INDORE. सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर सीएम डॉ. मोहन यादव क्षिप्रा नदी के स्वच्छ पानी के साथ ही आचमन योग्य पानी के लिए गंभीर है। उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर हुई इंदौर-उज्जैन संभाग के अधिकारियों की बैठक में सीएम ने साफ शब्दों में कह दिया कि क्षिप्रा नदी को साफ रखने की कार्य योजना तैयार करें। कान्ह नदी की सफाई और डायवर्सन प्लान को लेकर नाराजगी जाहिर की। उल्लेखनीय है कि कान्ह नदी को लेकर अभी तक 1157 करोड़ रुपए सरकार खर्च कर चुकी है लेकिन अभी भी पानी गंदा ही है।

एक बार में ऐसी प्लानिंग बनाएं कि पानी आचमन योग्य हो

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कान्ह नदी का गंदा पानी क्षिप्रा में रोकने के लिए बनाई गई 99 करोड़ रुपए की डायवर्सन प्लानिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार में ही ऐसी योजना बनायें कि क्षिप्रा का जल पीने और आचमन योग्य बन जाए। गलत प्लानिंग के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इंदौर में क्षिप्रा नदी में नालो का गंदा पानी रोकने के लिए 9 स्टॉप डैम बनाए जाएंगे जहां-जहां गंदे नाले का पानी क्षिप्रा में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार से क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए आवश्यक बजट की मांग की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करने को कहा।

सिंहस्थ में इस बार 12 करोड़ श्रृद्धालु आने की उम्मीद

बताया गया कि सिंहस्थ 2028 में 12 करोड़ श्रद्धालुओं का अनुमान है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश का सबसे बड़ा कुंभ मेला सिहस्थ 12 वर्ष में एक बार उज्जैन में आयोजित होता है जब सिंह राशि में बृहस्पति प्रवेश करते हैं। मेले में साधु, संत, महामंडलेश्वर, गणमान्य नागरिक एवं आम श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। सिंहस्थ का आयोजन न केवल उज्जैन बल्कि देश के लिए एक गौरवशाली क्षण होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के अलावा सिंहस्थ मेले का इंदौर, देवास, ओंकारेश्वर दादा धुनी वाले, पशुपतिनाथ मंदिर, बगलामुखी मंदिर में भी सिंहस्थ मेले का विस्तार रहता है।

कान्ह, क्षिप्रा नदी की सफाई जरूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के विकास कार्य एवं क्षिप्रा शुद्धिकरण के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि क्षिप्रा के उद्गम से लेकर समाप्ति स्थल तक घाटों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जाए। उज्जैन के अलावा सिंहस्थ मेले का इंदौर, देवास, ओंकारेश्वर दादा धुनी वाले, पशुपतिनाथ मंदिर, बगलामुखी मंदिर में भी सिंहस्थ मेले का विस्तार रहता है। सिहस्थ 2028 की प्लानिंग साधु संतों की सलाह पर करने और उनके परामर्श से ही कार्ययोजनाएं बनाने के निर्देश दिए।

जरूरी हुआ तो महाकाल लोक फेस 3 भी होगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी सिंहस्थ मेला गौरवशाली सनातन परंपरा के अनुसार आयोजित किया जाएगा। इसके लिए क्षिप्रा नदी शुद्धिकरण के साथ ही उज्जैन के महाकाल मंदिर तक जाने के लिए सड़क मार्ग चौड़ीकरण, मंदिर तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग की प्लानिंग, पावर स्टेशन, हवाई पट्टी विस्तार, संग्रहालय, यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग आदि के भी विकास कार्य पूरा किए जाएंगे। जरूरी हुआ तो महाकाल लोक के फेस 3 का भी काम होगा।

उज्जैन के लिए विशेष व्यवस्थाएं होंगी

भीड़ नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल मंदिर के अलावा राम जनार्दन मंदिर, सिद्धनाथ , काल भैरव जहां सेटेलाइट टावर है, वहां भी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक प्लान बनाए जाएंगे। डॉ यादव ने कहा की एक ही सड़क पर भीड़ का भार डालना उचित नहीं है, इसके लिए चार से पांच वैकल्पिक मार्ग भी बनाए जाएंगे। उन्होंने प्रमुख चौराहों का सौदर्यीकरण करने, हरि फाटक ब्रिज के चौड़ीकरण, के भी निर्देश दिए। विभिन्न धर्मों के लोग यदि उज्जैन में धर्मशाला बनाना चाहते हैं तो उन्हें पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, संभागायुक्त इंदौर माल सिंह, संभागायुक्त उज्जैन डॉ. संजय गोयल, कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह, कलेक्टर उज्जैन नीरज सिंह, कलेक्टर देवास ऋषभ गुप्ता, नगर निगम आयुक्त सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित थे।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • displeasure over Kanh river cleaning plan
  • CM's diversion plan
  • 12 crore devotees will come to Simhastha fair
  • कान्ह नदी की सफाई योजना
  • सीएम की डायवर्सन प्लान पर नाराजगी
  • सिंहस्थ मेले में 12 करोड़ श्रृद्धालु आएंगे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती