महाकाल मंदिर के कर्मियों पर एक्शन, CM शिंदे के बेटे ने तोड़ा था नियम
Raj Singh | Oct 19, 2024, 11:39 IST
the sootr
गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की थी। अब इस पर मंदिर प्रशासक ने बड़ी कार्रवाई की है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर है। यहां गुरुवार शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे गर्भगृह में चले गए थे। वे अपनी पत्नी और दो अन्य लोगों को साथ लेकर गए थे, जो मंदिर के नियमों का उल्लंघन है। चारों 6 मिनट तक गर्भगृह में रहे। अब इसी मामले में मंदिर प्रशासक ने बड़ी कार्रवाई की है।
मंदिर प्रशासक ने 5 कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। इसके अलावा गर्भगृह निरीक्षक को उनके पद से हटा दिया है। चार अन्य कर्मचारियों को नोटिस देकर 24 घंटे में जवाब देने को कहा गया है।
गौरतलब है कि श्रीकांत शिंदे और उनकी पत्नी के गर्भगृह में प्रवेश करने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। गुरुवार शाम 5.38 बजे सांसद श्रीकांत शिंदे, उनकी पत्नी और दो अन्य लोग गर्भगृह में प्रवेश करते नजर आए। भगवान महाकाल के श्रृंगार के दौरान चारों ने शिवलिंग के पास बैठकर पूजा-अर्चना की।
ये भी खबर पढ़िए... महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे के बेटे ने तोड़े महाकाल मंदिर के नियम!
जानकारी के लिए बता दें कि मंदिर के गर्भगृह में किसी भी श्रद्धालु के प्रवेश पर 1 साल से रोक लगी हुई है। सिर्फ पुजारियों को ही प्रवेश की अनुमति है। श्रद्धालु शिवलिंग से 50 फीट दूर से ही दर्शन कर सकते हैं। 4 महीने में यह चौथी बार है जब किसी वीआईपी ने मंदिर के नियम को तोड़ा है।
मंदिर प्रशासक ने 5 कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। इसके अलावा गर्भगृह निरीक्षक को उनके पद से हटा दिया है। चार अन्य कर्मचारियों को नोटिस देकर 24 घंटे में जवाब देने को कहा गया है।
चारों ने बैठकर की थी पूजा-अर्चना
ये भी खबर पढ़िए... महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे के बेटे ने तोड़े महाकाल मंदिर के नियम!
वीआईपी दर्शन पर है रोक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari