इस तारीख को आएगी लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त, उज्जैन से ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन

Sourabh Bhatnagar | Jul 09, 2025, 13:15 IST
Share
cm-ladli-bahna-yojana-update-july-2025-mohan-yadav
cm-ladli-bahna-yojana-update-july-2025-mohan-yadav

लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जुलाई का ये महीना बहनों के लिए खास होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए एक ताजा अपडेट सामने आया है। 12 जुलाई को उज्जैन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस बार खास बात यह है कि इस किस्त में निर्धारित 1250 रुपए के अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के खाते में 250 रुपए अतिरिक्त शगुन के रूप में भेजे जाएंगे। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद ये जानकारी उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने दी है।

वहीं इसके साथ ही 26 लाख बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भी राशि दी जाएगी।

बता दें कि सरकार योजना की राशि हर महीने की 10 तारीख तक जारी कर देती थी, लेकिन अप्रैल 2025 से राशि वितरण की तारीख में बदलाव किया गया है। इस निर्णय के तहत, मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने यह फैसला लिया कि राशि का वितरण अब हर महीने 15 तारीख के आसपास किया जाएगा।

इसी कारण से, अप्रैल में 16 तारीख को 23वीं किस्त, मई में 15 तारीख को 24वीं किस्त और जून में 16 तारीख को 25वीं किस्त जारी की गई थी। अब 12 जुलाई को, मुख्यमंत्री मोहन यादव आगामी किस्त जारी करने जा रहे हैं।

लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली राशि

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर महीने एक स्थिर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी। पहले इसे 1000 रुपए प्रति माह दिया जाता था, लेकिन रक्षाबंधन 2023 के दौरान इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।

अब, दीपावली के बाद से योजना की राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया जाएगा। यह राशि धीरे-धीरे तीन हजार रुपए प्रति माह तक पहुंचाई जाएगी। इस योजना से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए की राशि मिलती है।

खबर यह भी...लाड़ली बहना योजना: रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए

आसान पॉइंट्स में पूरी खबर

  • 12 जुलाई: 26वीं किस्त का वितरण, 1250 रुपए + 250 रुपए शगुन।
  • 26 लाख बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए राशि मिलेगी।
  • राशि वितरण की नई तारीख: अब हर महीने 10 से 15 के बीच ।
  • राशि बढ़ोतरी: 1250 रुपए से बढ़कर 1500 रुपए और फिर 3000 रुपए तक जाएगी।

लाड़ली बहना योजना का प्रभाव

इस योजना के तहत कुल 25 किश्तों का वितरण किया गया है, और अब तक प्रदेश की लाड़ली बहनों को 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक का लाभ मिल चुका है। इसके अतिरिक्त, 2023 और 2024 के अगस्त माह में विशेष रूप से 250 रुपए की राशि भी भेजी गई थी, जिसे लाभार्थी महिलाओं ने विशेष आर्थिक सहायता के रूप में प्राप्त किया।



लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता

लाड़ली बहना योजना के लाभ के लिए कुछ पात्रता शर्तें हैं, जिनके तहत निम्नलिखित वर्गों को योजना का लाभ नहीं मिलता:

  1. टैक्सपेयर परिवार: अगर महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य टैक्स भरता है, तो वह योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकता।
  2. सरकारी नौकरी: जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, चाहे वह स्थायी हो, संविदा हो या पेंशन पा रहे हों, वे पात्र नहीं होंगे।
  3. भूमि और संपत्ति: संयुक्त परिवार का कोई सदस्य अगर 5 एकड़ से ज्यादा ज़मीन का मालिक है, तो वह इस योजना के लिए अपात्र होगा।
खबर यह भी...Ladli Behna Yojana : जुलाई में लाड़ली बहना को मिलेगी डबल खुशी, जानें कितने रुपए आएंगे खाते में

लाभार्थी सूची में नाम चेक करें

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आप इस योजना के लाभार्थी हैं या नहीं, तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://cmladlibahna.mp.gov.in/
  2. आवेदन एवं भुगतान की स्थिति देखें: वेबसाइट पर "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" पर क्लिक करें।
  3. आवेदन नंबर डालें: पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक डालें।
  4. OTP वेरिफाई करें: आपको एक ओटीपी मिलेगा, उसे वेरिफाई करें और फिर “सर्च” पर क्लिक करें।
  5. स्थिति देखें: भुगतान स्थिति की जानकारी आपको मिल जाएगी।

लाड़ली बहना योजना की प्रमुख विशेषताएं

  • आर्थिक सहायता: महिलाओं को हर माह निश्चित राशि दी जाती है, जो उनके जीवन को आसान और सशक्त बनाने में मदद करती है।
  • विकास की दिशा: यह योजना महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करती है।
  • समाज में प्रभाव: इस योजना से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का जो लक्ष्य है, वह समाज में महिलाओं की स्थिति को बेहतर करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

FAQ

  1. लाड़ली बहना योजना क्या है?
    यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि दी जाती है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके।
  2. लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?
    इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें एक स्थिर वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।
  3. लाड़ली बहना योजना के तहत कितनी राशि दी जाती है?
    लाड़ली बहना योजना के तहत पहले 1000 रुपए प्रति माह दिए जाते थे, लेकिन रक्षाबंधन 2023 से इसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया। भविष्य में इसे 1500 रुपए तक बढ़ाया जाएगा और बाद में यह राशि 3000 रुपए तक पहुंचाई जाएगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Ladli Behna Yojana | CM Ladli Behna Yojana | ladli behna yojana 2025 | MP News लाड़ली बहना योजना | एमपी लाड़ली बहना योजना | MP Newsमध्य प्रदेश | Mohan Yadav | Mohan cabinet | Ladli Behna News Mp latest news

Tags:
  • Ladli Behna Yojana
  • लाड़ली बहना
  • Mohan cabinet
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna News
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • Mp latest news
  • CM Ladli Behna Yojana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती