देश का बंटवारा सबसे दुखद घटना... सीएम मोहन बोले- अंग्रेजों के लिए राजस्व जमा करते थे आज के कलेक्टर

Vikram Jain | Aug 14, 2024, 18:00 IST
Share
CM Mohan's address on the anniversary of India-Pakistan partition
CM Mohan's address on the anniversary of India-Pakistan partition

भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भोपाल के सरोजनी नायडू कॉलेज में हुए कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने देश के बंटवारे को याद करते इसे 20वीं शताब्दी की दुखद घटना बताया।

BHOPAL. भोपाल में भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सरोजिनी नायडू कन्या कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश का बंटवारा 20वीं शताब्दी की दुखद घटनाओं में से एक है। इस विभाजन की त्रासदी का शब्दों में बखान बहुत कठिन है। मोहम्मद गजनबी ने सोमनाथ मंदिर मंदिर तोड़ने के साथ देश की आजादी को तोड़ने की पहली कोशिश की थी।

अंग्रेजों के लिए कलेक्शन जुटाते थे कलेक्टर

सीएम मोहन ने आगे कहा कि अंग्रेज हमारे देश में व्यापार करने के लिए आए थे, लेकिन व्यापार के बहाने से और व्यापार की रक्षा के लिए उन्होंने सेना तैयार की। इसके साथ ही सेना के बहाने से अंग्रेजों ने धीरे-धीरे बंटे हुए राज्यों को किराए पर लेने लगे। ये आज के कलेक्टर अतीत में अंग्रेजों के कलेक्शन करने वाले आदमी थे, कलेक्टर उस वक्त राजस्व जमा का काम करते थे।

विभीषिका से सबक लेना होगा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि धर्म के आधार पर हुआ देश का विभाजन भारत के इतिहास का काला अध्याय था। किसी देश को लंबी यात्रा करना है और आगे जाना है, तो इतिहास में गई गलतियों से सबक लेना होगा। नहीं करने पर सच मानिए भविष्य खतरे में आ जाएगा।

पीएम मोदी के प्रयासों से इस दिवस को स्मृति दिवस के रूप में हम मना रहे है। विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि है। अतीत की गलतियों से सीख कर हम सभी भविष्य की लंबी उड़ान के लिए तैयार हों।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विभाजन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। साथ ही बंटवारे के दौरान मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में विभाजन के विस्थापित परिवारों को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने इन परिवारों का सम्मान भी किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • भारत-पाकिस्तान बंटवारे की बरसी
  • कलेक्टर पर बोले सीएम मोहन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा