सीएम मोहन की बड़ी घोषणा- मध्य प्रदेश के थानों में अब नहीं पूछी जाएगी अपराधियों की जाति

Vikram Jain | Aug 31, 2024, 20:12 IST
Share
MP Bhopal CM Mohan announcement on liberation day
MP Bhopal CM Mohan announcement on liberation day

विमुक्त दिवस पर सीएम मोहन ने कहा कि मध्‍य प्रदेश के थानों में अब अपराधियों की जाति नहीं पूछी जाएगी। साथ ही विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जातियों के लिए बड़ी घोषणाएं की।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विमुक्त दिवस पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के थानों में अब अपराधियों की जाति नहीं पूछी जाएगी। अंग्रेजों के जमाने के नियम बदले जाएंगे। सीएम मोहन ने आगे ने कहा कि अपराध के लिए सिर्फ अपराधी जिम्मेदार होता है, पूरा समाज नहीं। अब तक अपराधी किस जाति किस समाज है कि वह लिखा जाता था, लेकिन अब यह जरूरी नहीं होगा।

विमुक्ति दिवस पर सीएम मोहन का संबोधन

रविंद्र भवन में आयोजित विमुक्ति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में रहने वाले विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदाय के लोगों को विकास का पूरा लाभ दिया जाएगा। प्राचीन काल से घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जातियों ने अपने साहस और शौर्य के उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।

सीएम मोहन यादव ने की घोषणाएं

  • घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जातियों के युवाओं और प्रतिभाओं को शिक्षा और अच्छे भविष्य में सरकार मदद करेगी। युवाओं को करियर बनाने में सहयोग दिया जाएगा।
  • जातियों को एक स्थान का निवासी घोषित के लिए स्थान मान्य कर मूल मुकाम को दर्ज किया जाएगा। इसके अनुसार आवश्यक अभिलेख तैयार करने में मदद मिलेगी। इसके तहत प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जनगणना की जाएगी
  • घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदाय की वे जातियां जो कल्याण योजनाओं से छूटी हुई हैं उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिया जा सकेगा।
  • समाज के मांगलिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। यह आर्थिक मदद धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए मांगलिक भवन बनाने के लिए दी जाएगी।
  • इन जातियों के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिया जाएगा। बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी।
  • विमुक्त समाज के युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण का लाभ दिया जाएगा। युवक-युवतियों के लिए पुलिस, सेना, अग्निवीर के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। खेल में भी ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी।
  • इन जातियों की लोक संस्कृति को प्रोत्साहन दिया जाएगा। शहरों में बनने वाले गीता भवनों से भी जोड़ा जाएगा। इन जातियों के लिए मांगलिक भवन बनाए जाएंगे।
  • समुदाय के कुछ लोगों के अपराधी होने पर पूरे समुदाय अपराधी नहीं माना जा सकता। अपराध के लिए सिर्फ अपराधी जिम्मेदार होता है, पूरा समाज नहीं। इसलिए अब थानों में अपराधी की जाति का उल्लेख करना जरूरी नहीं होगा।
  • सीएम मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि थानों में विमुक्त समाज के लोगों को अपराधी बताकर, जो लिस्ट लगाई गई हैं। वो हटाई जाएगी।

विभाग के पोर्टल समर्थ का लोकार्पण

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रविंद्र भवन में घुमन्तु, अर्धघुमन्तु कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी भी देखी। साथ ही विभाग के पोर्टल समर्थ का लोकार्पण भी किया। प्रदर्शनी में इस समुदाय के कल्याण के लिए राज्य सरकार की योजनाओं और विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के महापुरुषों, विभूतियों की जीवनगाथा को चित्रों में प्रदर्शित किया गया।

युवाओं ने मुख्यमंत्री के साथ ली सेल्फी

कार्यक्रम के दौरान विमुक्त समुदाय के युवक-युवतियों ने सीएम मोहन के साथ सेल्फी भी ली। ये सभी घुमन्तु समुदाय के विशेष के पारंपरिक परिधान और आभूषण पहनकर शामिल हुए थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन की बड़ी घोषणा
  • थानों में नहीं पूछी जाएगी अपराधियों की जाति
  • भोपाल विमुक्त दिवस कार्यक्रम
  • CM Mohan announcement
  • घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदाय
  • घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जाति के लिए घोषणा
  • nomadic and semi nomadic castes
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं