मंत्री विजयवर्गीय का मन कर रहा फिर पार्षद बन जाऊं, सीएम ने कहा- आईडीए की तरह निगम भी करें काम, 50 करोड़ देने की घोषणा
Vikram Jain | Feb 02, 2024, 18:26 IST
मंत्री विजयवर्गीय का मन कर रहा फिर पार्षद बन जाऊं, सीएम ने कहा- आईडीए की तरह निगम भी करें काम, 50 करोड़ देने की घोषणा
इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने नगर निगम परिसर हॉल का लोकार्पण किया।
संजय गुप्ता, INDORE. नगर निगम में बने नए निगम परिषद हॉल अटल सदन को देखकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह भवन इतना सुंदर बना है कि लग रहा है कि फिर से पार्षद बन जाउं। उन्होंने कहा कि हम जब पार्षद थे तब लोहे की कुर्सी टेबल पर बैठते थे। अब यह भवन बन गया है तो यहां अच्छी चर्चा करें, शहर के लिए प्रस्ताव पास करें, पढ़कर आएं। वहीं सीएम डॉ. मोहन ने निगम को 50 करोड़ देने की घोषणा भी की।
नगर निगम परिषद सभागृह का लोकार्पण
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर नगर निगम परिषद सभागृह का लोकार्पण किया। इसका सभागृह का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुंदर और भव्य सभागृह की तारीफ करते हुए विधायक से वापस पार्षद बन जाने वालीबात कही।
![Get in Touch (62).jpg]()
प्राधिकरण की तरह ही काम करें निगम: सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि निगम भी विकास प्राधिकरण की तरह काम करें। वह अपनी आय के लिए स्वावलंबी बने। केवल आईडीए ही क्यों मल्टी बनाए, कॉलोनी काटे, निगम भी यह अपने स्तर पर करें। इसके लिए हम काम कर रहे हैं।
सीएम बोले- मैंने महापौर को चमका दिया था
सीएम मोहन ने हंसी मजाक में यह भी कहा कि महापौर जी ने परिषद हॉल के उद्घाटन के लिए कहा था लेकिन मैंने चमका दिया एक बार, मेरे पास समय कम है। सीएम ने आगे कहा कि इंदौर और उज्जैन में अब कोई अंतर नहीं रह गया है। दोनों शहरों के बीच चल रही कई योजनाओं से ये अब और करीब आएंगे। सीएम ने कहा कि इंदौर-उज्जैन के लिए और भी योजनाओं की घोषणा जल्द होगी। इसके लिए थोड़ा इंतजार अच्छा है।
नए भवन में 120 लोगों के बैठने की क्षमता
परिषद सभागृह के नए भवन में 120 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके साथ ही भविष्य में 180 सीटों की क्षमता का किया जा सकता है। इसमें तीन विजिटर्स लॉबी हैं। यह सभागृह डिजिटल सेंट्रलाइज मॉनटरिंग बेस्ड है। इसके बनने से निगम की अब हल साल लाखों रुपयों की बचत होगी। अभी परिषद की बैठकें ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाती रही हैं। इस दौरान एक आयोजन में निगम के करीब 10 लाख रु. खर्च होते हैं। इस तरह सालभर में 50-60 लाख रु. खर्च होते हैं। अब नया सभा गृह बनने से निगम को परेशानी नहीं होगी।

Get in Touch (62).jpg

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari