शहीद जवान प्रदीप पटेल के माता-पिता को एक करोड़ की धनराशि देगी मध्य प्रदेश सरकार
Vikram Jain | Sept 07, 2024, 16:15 IST
CM Mohan paid tribute to Katni martyr Pradeep Patel
सिक्किम में हुए सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के कटनी जिले के रहने वाले जवान प्रदीप पटेल शहीद हो गए। शहीद जवान प्रदीप पटेल की पार्थिव देह को विशेष विमान से खजुराहो लाया गया, यहां सीएम मोहन यादव ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम मोहन ने बड़ी घोषणा की।
BHOPAL. सिक्किम में हुए सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के कटनी जिले के रहने वाले जवान प्रदीप पटेल शहीद (martyr Pradeep Patel) हो गए। सैनिक प्रदीप पटेल विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के हरदुआ कला गांव निवासी थे। शनिवार को शहीद का पार्थिव शरीर विशेष विमान से खजुराहो एयरपोर्ट (Khajuraho Airport) लाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने एयरपोर्ट पर शहीद प्रदीप पटेल के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीएम मोहन के शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपए की मदद देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निधन पर शोक जताते हुए कहा कि हमारे लिए दुखद घटना भी है, लेकिन देश और सेना पर हमेशा गर्व रहेगा... हमारे जवान शांति काल हो या युद्ध काल बड़ी मुस्तैदी से ड्यूटी करते हैं, और देश की हिफ़ाज़त में बड़ी भूमिका निभाते हैं... सिक्किम के पाक्योंग में सेना के वाहन दुर्घटना में कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरदुआ निवासी वीर सपूत श्री प्रदीप पटेल शहीद हुए हैं।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने शहीद जवान के माता-पिता को 1 करोड़ की धन राशि देने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार शहीद के माता पिता के साथ खड़ी है...मेरी ओर से शहीद को विनम्र श्रद्धांजलि
बता दें कि सिक्किम में हुए सड़क हादसे में चार जवान शहीद हो गए हैं। इन सैनिकों में मध्य प्रदेश के कटनी जिले के जवान प्रदीप पटेल भी शहीद हुए हैं। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के हरदुआ कला गांव के रहने वाले जवान प्रदीप पटेल भारतीय सेना में ड्राइवर के पद पर पदस्थ थे। हरदुआ कला के किसान वैसाखू पटेल के 24 वर्षीय बेटे प्रदीप साल 2020 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वे परिवार के एकलौते बेटे और अविवाहित थे। वहीं जवान प्रदीप पटेल के निधन से गांव में शोक का माहौल है।
सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
शहीद जवान प्रदीप पटेल को नमन...
सड़क हादसे में चार जवान शहीद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari