सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस के लिए फैमिली, हमारे लिए नेशन फर्स्ट
Sandeep Kumar | Nov 18, 2024, 23:59 IST
Mumbai CM Mohan speaks
मायानगरी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट है और हमारे लिए देश पहले है...
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे स्टार प्रचारक एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मुंबई की सायन कोलीवाड़ा विधानसभा में महायुति प्रत्याशी कैप्टन तमिल सेल्वन के समर्थन में रोड शो किया इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम डॉ यादव की जनसभा में जनता-जनार्दन ने अविस्मरणीय प्रेम का प्रदर्शन किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। उन्होनें कहा कि मेरे अपने कई मित्र गलती से कांग्रेस में चले गए। अब आज वो सर फोड़ रहे हैं कि गलती से हम कहां फंस गए।
कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट :
सीएम ने कहा कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट है जबकि बीजेपी के लिए नेशन फर्स्ट है। सीएम ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा आज उनके जैसे छोटे से कार्यकर्ता को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। तो इसका कारण बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी हैं। सीएम ने कहा उनके परिवार में कोई सांसद, विधायक, मंत्री तक नहीं है लेकिन अपने देश सेवा के कार्यों से वह जनता के बीच पहुंच गए।
एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर का संकल्प साकार हुआ है, अब मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना है। आइए हम उस नाव में बैठें जो भगवान कृष्ण को मुस्कुराते हुए सनातन की जय जयकार करता हुए दिखे।
कांग्रेस को प्रभु श्रीराम घृणा क्यों
सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे इनदिनों महाराष्ट्र में घूम रहे हैं। जो आज तक अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने तक नहीं गए। उनको प्रभु श्रीराम से इतनी घृणा क्यों है। कांग्रेस को इसका जवाब तो देना पड़ेगा। सीएम ने कहा है कि जो वोट के चक्कर में जो हमारे देवताओं के नहीं हुए, वो किसी के नहीं हो सकते।
कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट : सीएम मोहन यादव
बीजेपी सभी राज्यों में सरकार बनाती जा रही
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari