विदेश जाने से पहले कलेक्टरों-कमिश्नरों को ये काम देकर जाएंगे मोहन यादव
Raj Singh | Nov 22, 2024, 10:53 IST
yadav mohan
मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक विदेश दौरे पर रहेंगे। इससे पहले वे कलेक्टरों और कमिश्नरों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस दौरान वे कुछ अहम बिंदुओं पर चर्चा भी करेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 से 30 नवंबर के बीच विदेश दौरे पर रहेंगे। सीएम यादव अपने छह दिवसीय दौरे पर यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी जाएंगे। उनके दौरे से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम मोहन यादव राज्य के कलेक्टरों और कमिश्नरों को काम पर लगाएंगे। इसके लिए मीटिंग होने वाली है। इसके बाद वो शुक्रवार को ही 10 प्रमुख मुद्दों पर वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
इस बैठक में मिलावटखोरी रोकने और पराली जलाने वालों पर रोक लगाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। केंद्र सरकार के पास कुछ अभियान भी हैं जिन्हें दिसंबर के पहले अमल में लाना है। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री राजधानी भोपाल में कलेक्टरों और कमिश्नरों की कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें कलेक्टरों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। खबरें यहां तक भी हैं कि 5 जनवरी के बाद होने वाले मैदानी अमले के ट्रांसफर में परफॉर्मेंस को प्रमुखता दी जाएगी।
CM मोहन यादव को अमित शाह ने दी खुलकर बेटिंग करने की छूट
शुक्रवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। मुख्यमंत्री इसे सीएम आवास के समत्व भवन से लेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव के साथ ही कानून व्यवस्था से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के उप सचिव संदीप केरकेट्टा ने सभी विभागों से कॉन्फ्रेंस के संबंध में जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के अलावा मुख्यमंत्री कुछ कलेक्टरों के कामकाज की समीक्षा भी कर सकते हैं।
सीएम मोहन यादव बोले: शहीद स्व. पवन कुमार भदौरिया पर सभी को गर्व
दरअसल, प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे। वे लंदन, ब्रिटेन के बर्मिंघम और जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे। दोनों देशों में इन्वेस्ट एमपी इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री यूके में 120 और जर्मनी में 80 दिग्गजों से मध्य प्रदेश में निवेश के संबंध में चर्चा करेंगे।
परफॉर्मेंस का होगा आकलन
CM मोहन यादव को अमित शाह ने दी खुलकर बेटिंग करने की छूट
कलेक्टरों के कामकाज की होगी समीक्षा
सीएम मोहन यादव बोले: शहीद स्व. पवन कुमार भदौरिया पर सभी को गर्व
इन प्वाइंट्स पर बात कर सकते हैं सीएम मोहन यादव
प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ पराली जलाने से रोकने के पुख्ता इंतजाम हों।
मिलावट रोकने की योजना पर चर्चा
हम होंगे कामयाब' अभियान को सफल बनाना
धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान
आदिवासी क्षेत्रों में चल रही योजनाओं को पूरा करने के प्रयासों पर जोर।
महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर नियंत्रण और नशाखोरी को रोकना। कानून व्यवस्था की नियमित निगरानी।
महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन का रोडमैप तैयार करना।
15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले राजस्व महाभियान में लंबित प्रकरणों का निराकरण।
खाद और बीज की उपलब्धता और उनका वितरण समय-सीमा में हो।
धान और सोयाबीन की खरीद में कोई दिक्कत न आए, इसकी निगरानी।
सीएम क्यों जा रहे विदेश?
FAQ
- सीएम मोहन यादव कब और कहां जा रहे हैं?
मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी के दौरे पर रहेंगे। वे लंदन, बर्मिंघम, म्यूनिख, और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे, जहां वे इन्वेस्ट एमपी इंटरेक्टिव सेशन में भाग लेंगे। - सीएम का विदेश दौरा किस उद्देश्य से है?
मुख्यमंत्री का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए विदेशी निवेश आकर्षित करना है। वे UK और जर्मनी में 200 से अधिक निवेशकों से मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। - सीएम के दौरे से पहले कौन सी बैठकें हो रही हैं?
मुख्यमंत्री ने राज्य के कलेक्टरों और कमिश्नरों के साथ बैठक बुलाई है, जिसमें मिलावटखोरी, पराली जलाने, और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त
By Jyoti Mahender Bhardwaj
धमतरी सेक्स रैकेट: 4 लड़कियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले 7 लड़के, लोगों ने घेरा मकान
By Harrison Masih
जोधपुर में महिला व्याख्याता के साथ अभद्रता के मामले में शिक्षक को निलंबित किया गया
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MPESB ग्रुप-3 भर्ती 2026: 13 से 27 अक्टूबर तक दोबारा होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को सब इंजीनियर भर्ती में मिला 50% आरक्षण
By Manya Jain
राजस्थान में फिर लंपी वायरस की दस्तक, 273 गोवंश में मिला संक्रमण, पशुपालन विभाग ने तेज किया वैक्सीनेशन
By Jageshwar prasad
महापौर सुनील कोठारी ने जयपुर में रात में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, दीपोत्सव से पहले सुधार का फोकस
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल
By VINAY VERMA