सीएम मोहन यादव के त्वरित निर्णय ने बचाई 5 माह के लव्यांश की जिंदगी
Jitendra Shrivastava | Jun 29, 2024, 16:52 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 5 माह के बच्चे को तत्काल राहत के निर्देश दिए। सीएम ने 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर लिवर ट्रांसप्लांट के लिए बंसल अस्पताल भेजा...
BHOPAL. मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के बुधनी तहसील के नीमतोन निवासी सुनील चौहान का बेटा जन्म से ही कमजोर और पीलिया से पीड़ित था। गांव में इलाज करवाने से फायदा न मिलने पर बच्चे को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल लाया गया। यहां लिवर फेल होने की स्थिति में मां-बाप ने जब मुख्यमंत्री से गुहार लगाई तो सीएम मोहन ने तत्काल सहायता राशि स्वीकृत करते हुए शहर के बंसल अस्पताल में बच्चे के लिवर ट्रांसप्लांट करवाने के निर्देश दिए।
बच्चे की जांच के बाद पता लगा कि उसकी पित्त ले जाने वाली नली और पित्ताशय की थैली बनी ही नहीं है। इलाज में देरी होने से बच्चे का लिवर भी फेल होने लगा था, वहीं लिवर ट्रांसप्लांट के अलावा कोई उपचार नहीं बचा था। लिवर ट्रांसप्लांट का खर्चा उठाने में परिवार सक्षम नहीं था। बच्चे के माता-पिता ने जब मुख्यमंत्री मोहन यादव को स्थिति बताई तो उन्होंने तत्काल सहायता राशि स्वीकृत करते हुए शहर के बंसल अस्पताल में बच्चे के लिवर ट्रांसप्लांट करवाने के निर्देश दे दिए। साथ ही सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए हर क्षण तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि हम नागरिकों को सुशासन देने और जलकल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रहे हैं। एक तरफ लापरवाही पर सख्त रवैया भी अपनाते हैं तो वहीं संवेदनशीलता के साथ भी काम करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, RTO की जांच चौकियां बंद करने के आदेश
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जब पांच माह के लव्यांश की स्वास्थ्य की जानकारी मिली, साथ ही माता-पिता की आर्थिक स्थिति का पता लगा तो उन्होंने तत्काल 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर बंसल अस्पताल में बच्चे के लिवर ट्रांसप्लांट करवाने के निर्देश दे दिए। अपने बच्चे को सही इलाज मिलने पर महीनों से छाई माता-पिता के चेहरे की उदासी कम हो गई है और उनके चेहरे पर खुशी के आंसू हैं। माता-पिता ने मुख्यमंत्री जी की इस सहृदयता और संवेदनशीलता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।
लिवर ट्रांसप्लांट के अलावा कोई इलाज नहीं था
ये खबर भी पढ़ें...
CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, RTO की जांच चौकियां बंद करने के आदेश
मुख्यमंत्री ने दी 20 लाख की सहायता
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman