जन्माष्टमी पर सीएम मोहन यादव ने दी सौगातें, चंदेरी बनेगी अब पर्यटन तीर्थ नगरी
Ravi Singh | Published:
CM Mohan Yadav announcements Chanderi
सीएम मोहन यादव ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। सीएम ने कहा कि चंदेरी को पर्यटन की दृष्टि से तीर्थ नगरी घोषित किया जाएगा। लक्ष्मण मंदिर में गीता भवन भी बनेगा।
सीएम मोहन यादव ने जन्माष्टमी पर अशोकनगर के चंदेरी में जनसभा को संबोधित किया। बुनकरों के हिंदू और मुसलमानों को मिल जुलकर काम करने की मिसाल दी है। सीएम ने कई सौगातों का ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए चंदेरी गए थे।
श्रीकृष्ण पाथेय में चंदेरी को भी शामिल किया जाएगा। अशोकनगर की पर्वतारोही मुस्कान को 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। तहसील बहादुरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। शिशुपाल गढ़ी कल्याण राय द्वार का जीर्णोद्धार किया जाएगा। चंदेरी के किला कोठी में 5 कक्ष निर्मित किए जाएंगे। गौ-पालकों को 10 गायों से अधिक पालने पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चंदेरी में 2.60 करोड़ रूपए के 4 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 11.33 करोड़ रूपए के 3 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
ये खबर भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान, 10 गाय पालने वाले पशुपालकों को मध्यप्रदेश सरकार देगी अनुदान
सीएम ने एमपी के सभी जिलों को कृषि महाविद्यालय की सौगात दी। साथ ही उन्होंने कहा कि चंदेरी में परीक्षण करवा कर नया महाविद्यालय बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संबोधन में भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी घटनाओं का जिक्र किया। भगवान राम और कृष्ण के जीवन से जुड़े अध्यायों को शिक्षा नीति में शामिल करने की घोषणा की। साथ ही उनका कहना है कि किसी भी धर्म को मानने वाले व्यक्ति को भारत में छूट है।
ये खबर भी पढ़ें...
त्रिपुरा-केरल की मदद के लिए आगे आया MP, सीएम मोहन करेंगे इतने करोड़ रुपए की मदद
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति देश में रहता है और किसी और देश के गुण गाता है ऐसा नहीं चलेगा। सीएम ने कहा कि भारत के अंदर रहना होगा तो राम-कृष्ण कहना होगा। देश के अंदर हम सबका सम्मान करते हैं, किसी भी धर्म का अपमान नहीं करना चाहते। हर कोई अपनी पूजा-पद्धति को लेकर आजाद है लेकिन देशभक्ति जरूरी है। हैंडलूम की चर्चा की और कहा कि चंदेरी में हैंडलूम पार्क है, वहां मैं भी गया। वहां क्या हिंदू क्या मुसलमान सब खूब मेहनत करते हैं। यही पवित्रता का भाव चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में सौगातों की बौछार | सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी अनूपपुर जिले को करोड़ों की सौगात
पूर्व BJP विधायक नेमा ने जलजमाव पर कविता लिख सरकार और अधिकारियों को घेरा, उधर कलेक्टर ने कहा नाले के कब्जे हटाओ
सीएम ने कहा कि कई बार हम पर्व के दौरान जाने-अनजाने भगवान कृष्ण को माखनचोर कहते हैं, ये गलत बात है, ये भूल से भी मत बोलना। माखन चोरी असल में कृष्ण लीला थी। साथ ही सीएम ने कृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण भी दिया। सीएम ने कहा कि भागवान राम और भगवान कृष्ण के जीवन से इतनी शिक्षाएं मिलती है इसीलिए हम शिक्षा इन्हें शिक्षा नीति का हिस्सा बना रहे हैं, उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण हमें जीवन जीने का सही मार्ग बताते हैं और हमें उनसे सन्मार्ग पर चलने की सीख लेनी चाहिए।
सीएम ने लगाई घोषणाओं की झड़ी
ये खबर भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान, 10 गाय पालने वाले पशुपालकों को मध्यप्रदेश सरकार देगी अनुदान
जिले में खुलेगा कृषि महाविद्यालय- सीएम
ये खबर भी पढ़ें...
त्रिपुरा-केरल की मदद के लिए आगे आया MP, सीएम मोहन करेंगे इतने करोड़ रुपए की मदद
भारत में रहना है तो राम-कृष्ण कहना है- सीएम
ये खबर भी पढ़ें...
MP में सौगातों की बौछार | सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी अनूपपुर जिले को करोड़ों की सौगात
पूर्व BJP विधायक नेमा ने जलजमाव पर कविता लिख सरकार और अधिकारियों को घेरा, उधर कलेक्टर ने कहा नाले के कब्जे हटाओ
श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरण लें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari