सीएम मोहन यादव आज सुनेंगे PM के मन की बात, भोपाल में करेंगे दिव्यांगजन खेल महोत्सव का शुभारंभ

Kaushiki | Feb 22, 2026, 09:43 IST
Share
CM MOHAN YADAV
CM MOHAN YADAV

सीएम मोहन यादव आज 22 फरवरी को भोपाल में 100 घंटे चलने वाले दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद इंदौर में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा।

आज 22 फरवरी का दिन मध्यप्रदेश के लिए बहुत ही खास और ऐतिहासिक होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह से शाम तक कई बड़े प्रोग्राम्स में रहेंगे। उनके शेड्यूल की शुरुआत राजधानी भोपाल से होगी। आइए जानें उनके आज के कार्यक्रम...

मन की बात सुनेंगे सीएम

सुबह 11 बजे सीएम मोहन यादव नेहरू नगर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां वे पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जनता के साथ सुनेंगे। इसके ठीक बाद वे सुबह 11:40 बजे नॉट आउट@100 दिव्यांगजन खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

यह मैच लगातार 100 घंटे तक दिन-रात बिना रुके खेला जाएगा। इसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश भी की जाएगी है। इसके लिए गिनीज बुक और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आवेदन भी किया गया है।

इंदौर में विकास कार्यों की सौगात

इसके बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 12:25 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर पहुंचते ही वे सबसे पहले स्वर्गीय नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इसके बाद दोपहर 1:35 बजे वे महू गांव की सुपर सिटी कॉलोनी पहुंचेंगे। यहां वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और नए प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन करेंगे।

स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

दोपहर 3 बजे सीएम (CM Mohan Yadav) बास्केट बॉल कॉम्प्लेक्स में एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे ICAI भवन इंदौर जाएंगे।

शाम 5: 30 बजे सीएम ब्रिलिएंट कंवेंशन सेंटर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके बाद सीएम मोहन यादव शाम 7:15 बजे वापस अपने निवास को आएंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है...

  • सुबह 10:35-10:45 बजे: समत्व में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे।
  • सुबह 11:00 बजे: नेहरू नगर पुलिस लाइन स्टेडियम में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सुबह 11:40 बजे: पुलिस लाइन स्टेडियम में दिव्यांगजन खेल महोत्सव नॉट आउट@100 का शुभारंभ करेंगे।
  • दोपहर 01:10 बजे: अंबेडकर नगर के काकड़पुरा तालाब पहुंचकर स्व. नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
  • दोपहर 01:35 बजे: महू गांव की सुपर सिटी कॉलोनी में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
  • दोपहर 03:15 बजे: इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • शाम 04:35 बजे: इंदौर के स्कीम नं-78 स्थित आईसीएआई (ICAI) भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 05:30 बजे: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
  • शाम 06:35 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे और शाम 07:15 बजे निवास लौटेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...

मन की बात का 131वां एपिसोड आज, एआई पर हो सकती है चर्चा, सीएम भोपाल से सुनेंगे लाइव

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Weather Update: एमपी में मौसम रहेगा शुष्क, सीजी में होगी हल्की बारिश, राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी!

MP News: भोपाल में घर की कीमतों में उछाल, जानें किन लोकेशन का बढ़ेगा रेट

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • मन की बात
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग