सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक, विपक्ष के सवालों का करारा जवाब देने की रणनीति
Ravi Singh | Jul 03, 2024, 20:35 IST
मन
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री आवास में बुधवार देर शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई। बैठक में विपक्ष के सवालों का जबाव देने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। इसी बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधायकों से सीधे वन-टू-वन बातचीत करेंगे।
भोपाल. मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री आवास में बुधवार 3 जुलाई देर शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई। बैठक में विपक्ष के सवालों का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। इसी बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधायकों से सीधे वन-टू-वन बातचीत की गई। अब तक देखा गया है कि विधानसभा सत्र से पहले विधायक दल की बैठक होती रही है लेकिन इस बार विधायक दल की बैठक विधानसभा सत्र शुरू होने के बाद की जा रही है।
दरअसल, विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस लगातार नर्सिंग घोटाले को लेकर सरकार पर हमला बोल रही है। कांग्रेस नर्सिंग घोटाला मामले में मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे पर अड़ी हुई है। बीते 2 दिन में इस मामले में विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ है। बुधवार को बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री ने देर शाम अपने आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाकर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी की है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विधायकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। बैठक का संचालन संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया।

thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari