पीएम विदेशी मेहमानों को देते हैं गीता और रामायण : सीएम मोहन यादव

Ravi Singh | Dec 22, 2024, 22:39 IST
Share
CM Mohan Yadav Budhni PM Modi Taj Mahal Geeta
CM Mohan Yadav Budhni PM Modi Taj Mahal Geeta Photograph: (the sootr)

मुख्यमंत्री मोहन यादव सीहोर जिले के जरापुर गांव पहुंचे। उन्होंने वहां आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अब विदेशियों को ताजमहल की जगह पवित्र ग्रंथ दिए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 दिसंबर को सीहोर जिले के जर्रापुर गांव पहुंचे। उन्होंने वहां आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब विदेशियों को ताजमहल की जगह पवित्र ग्रंथ दिए जा रहे हैं। ये ग्रंथ भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने नाथ संप्रदाय के योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नाथ संप्रदाय ने भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया है।

पीएम मोदी की नीतियों की सराहना

सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर सम्मान और प्रतिष्ठा मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि अब विदेशी मेहमानों कोताजमहल नहीं, भारतीय संस्कृति से जुड़ी गीता, रामायण और महाभारत जैसी पवित्र पुस्तकें भेंट की जाती हैं। जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति के असली प्रतीक हैं।

नाथ संप्रदाय का योगदान

मुख्यमंत्री ने नाथ संप्रदाय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नाथ संप्रदाय ने योग, साधना और भक्ति के माध्यम से भारतीय सनातन धर्म को समृद्ध करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नाथ संप्रदाय ने हमेशा भारतीय राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा दिया है। इसकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं, जो दुनिया भर में भारतीय आध्यात्मिकता का प्रतीक बनी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

MPPSC अभ्यर्थियों का महाआंदोलन खत्म, CM मोहन यादव 3 मांगों पर हुए सहमत

डेढ़ दशक बाद MP में दहाड़ेंगे गिर के शेर, गुजरात से लाया गया जोड़ा

रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सहभागिता

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विशेष रूप से नाथ संप्रदाय के अनुयायियों की तपस्या और भक्ति की सराहना की। उन्होंने बताया कि जर्रापुर में आयोजित आठ मान एवं 32 धूनी नाथ समागम समारोह में हिस्सा लेने का उन्हें गर्व है। जहां इस संप्रदाय के अनुयायी एकजुट होकर सनातन धर्म के विभिन्न पहलुओं का पालन करते हैं।

क्यों खरीदें 2025 का कैलेंडर जब Thesootr ही देगा हर त्योहार, हर तिथि की सटीक खबर

कार्यक्रम में अन्य गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में राजस्थान से विधायक महंत बालकनाथ योगी जी, महंत पीर योगी शेरनाथ जी और राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी सहित कई अन्य संत और राजनेता शामिल हुए। सभी ने कार्यक्रम में शामिल होकर नाथ संप्रदाय और भारतीय संस्कृति का सम्मान किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • पीएम मोदी
  • रामायण
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • Taj Mahal
  • ताजमहल
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Geeta
  • गीता
  • pm modi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा