सीएम मोहन यादव का बुरहानपुर दौरा, भोपाल में छात्रों से करेंगे संवाद, ये होगा आज का शेड्यूल

सीएम डॉ मोहन यादव 21 अप्रैल को विज्ञान मंथन यात्रा के छात्रों से संवाद करेंगे। वे सिविल सर्विस डे पर कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और बुरहानपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

author-image
Rohit Sahu
New Update
CM Mohany yadav shedual 21 april
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम विज्ञान और भविष्य के सपनों से सराबोर छात्रों से संवाद करेंगे। यह संवाद विज्ञान मंथन यात्रा 2025 के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा चयनित छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा।

21 से 27 अप्रैल तक चलेगी विज्ञान मंथन यात्रा

21 से 27 अप्रैल तक चलने वाली विज्ञान मंथन यात्रा के दौरान छात्र दिल्ली और चंडीगढ़ के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों का दौरा करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री न केवल विद्यार्थियों से संवाद करेंगे बल्कि उन्हें सम्मानित भी करेंगे और इस शैक्षणिक यात्रा का फ्लैग ऑफ भी करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (cm mohan yadav) सोमवार 21 अप्रैल को कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। सीएम भोपाल में सिविल सर्विस डे कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात मंत्रालय में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन पर बैठक करेंगे। फिर लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की बैठक में शामिल होंगे। बैठक उपरांत वे वायुयान से जलगांव (महाराष्ट्र) के लिए रवाना होंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बुरहानपुर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश के सभी विभाग होंगे डिजिटल, सीएम मोहन यादव का ऐलान

सीएम मोहन यादव का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 10:30 बजे: उज्जैन से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान

  • सुबह 11:15 बजे: स्टेट हैंगर, भोपाल पर आगमन

  • सुबह 11:30 बजे: प्रशासन अकादमी पहुंचकर सिविल सर्विस डे कार्यक्रम में भागीदारी

  • दोपहर 12:15 बजे: मंत्रालय में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन पर अहम बैठक

  • दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे: समय आरक्षित

  • दोपहर 1:30 से 2:30 बजे: लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की बैठक

  • दोपहर 3:05 बजे: स्टेट हेंगर के लिए प्रस्थान

  • दोपहर 3:30 बजे: भोपाल से जलगांव (महाराष्ट्र) के लिए वायुयान से उड़ान

  • शाम 4:45 बजे: जलगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा बुरहानपुर पहुंचेंगे

  • शाम 5:30 बजे: बुरहानपुर के रेणुका कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानीय कार्यक्रम में भागीदारी

  • शाम 6:05 बजे: बुरहानपुर से वापसी हेतु हेलीकॉप्टर द्वारा जलगांव प्रस्थान

  • शाम 6:45 बजे: जलगांव से भोपाल के लिए उड़ान

  • शाम 7:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास पर विज्ञान मंथन यात्रा के छात्र-छात्राओं से संवाद

यह भी पढ़ें...गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में सीएम डॉ. मोहन यादव ने छोड़े दो चीते पावक और प्रभास

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

सीएम मोहन यादव मंत्रालय बुरहानपुर सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम cm mohan yadav