भोपाल में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे सीएम मोहन यादव, दोपहर में कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Sept 15, 2026, 08:16 IST
Share
सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक
सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 15 सितंबर को भोपाल में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसमें कैबिनेट बैठक, इंजीनियर दिवस कार्यक्रम और दमोह कृषि महोत्सव की वीसी शामिल रहेगी।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज पूरा दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। वे सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शुरुआत करेंगे। इसके बाद अभियंता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर में मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाम को वे मंत्रालय में कई बैठकें और मुलाकातें भी करेंगे।

आइए विस्तार से समझते हैं सीएम मोहन यादव का दौरा...

राष्ट्रीय अभियंता दिवस कार्यक्रम

सुबह ठीक 10 बजे मुख्यमंत्री समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इसमें वे प्रदेश के अधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे। इसके तुरंत बाद वे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:10 बजे वे राष्ट्रीय अभियंता दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

यह दिन हर साल इंजीनियरों के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। मुख्यमंत्री इस मौके पर इंजीनियरों को संबोधित करेंगे। वे उनकी उपलब्धियों की सराहना भी करेंगे।

कार्यक्रम की थीम लोक निर्माण से लोक कल्याण

बता दें कि लोक निर्माण विभाग की ओर से आज मंगलवार को भोपाल में राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

इस बार कार्यक्रम की थीम लोक निर्माण से लोक कल्याण रखी गई है। समारोह में अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को पांच अलग-अलग कैटेगरी में लोक निर्माण पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें मॉबेजमेट विशेषज्ञ, विश्वकर्मा, विक्रमादित्य, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी और राजा भोज पुरस्कार शामिल हैं।

c5ed4690-555
c5ed4690-555


दोपहर के कार्यक्रम

दोपहर करीब 12:20 बजे मुख्यमंत्री रवीन्द्र भवन पहुंचेंगे। यहां एक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद वे दोपहर 1:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे।

मंत्रालय पहुंचने के साथ ही मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दमोह में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेंगे। इस दौरान वे किसानों को संबोधित कर सकते हैं। कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी देना होता है।

कैबिनेट बैठक और आगे का कार्यक्रम

दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री कैबिनेट ब्रीफिंग लेंगे। इसके ठीक बाद 2:15 बजे कैबिनेट बैठक (मोहन कैबिनेट) शुरू होगी। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

दोपहर बाद 3:45 बजे मुख्यमंत्री सीसीआईपी की बैठक करेंगे। यह बैठक प्रशासनिक और नीतिगत विषयों पर केंद्रित रहेगी। इसके बाद शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री एक मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दिन के सभी कार्यक्रम पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री का पूरा दिन प्रशासनिक बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के बीच बंटा रहेगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश! सोलर, डेटा सेंटर और AI में बड़े निवेश की तैयारी

ईंधन संकट की टेंशन खत्म: बीना और बीकानेर में बनेंगे देश के सबसे बड़े तेल भंडार

महाकाल नगरी में सज रहा हजार साल पुराना शिव मंदिर, खुदाई में मिले थे सुराग

उज्जैन की वैश्य टेकरी में दबा सांची से भी बड़ा स्तूप! अब खुलेगा 2200 साल पुराना राज

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • कैबिनेट बैठक
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • कृषि महोत्सव
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा