कड़ाके की ठंड में आधी रात को भोपाल की सड़कों पर निकले CM मोहन यादव, अचानक पहुंचे रैन बसेरा, लोगों का हालचाल जाना

BP Shrivastava | Dec 21, 2023, 24:00 IST
Share
कड़ाके की ठंड में आधी रात को भोपाल की सड़कों पर निकले CM मोहन यादव, अचानक पहुंचे रैन बसेरा, लोगों का हालचाल जाना
कड़ाके की ठंड में आधी रात को भोपाल की सड़कों पर निकले CM मोहन यादव, अचानक पहुंचे रैन बसेरा, लोगों का हालचाल जाना

मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी दौरान सीएम मोहन यादव बुधवार की रात राजधानी में सड़क पर निकले और गरीबों का हालचाल जाना। सीएम रैन बसेरों में भी पहुंचे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे सड़क किनारे और खुले में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सीएम मोहन यादव ने बुधवार, 20 दिसंबर की रात को भोपाल में कैंसर हॉस्पिटल (जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल ) के बाहर बने रैन बसेरों का जायजा लेने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है कि रैन बसेरों में रहने वाले लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

सीएम ने अफसरों को दिए निर्देश

सीएम मोहन यादव ने कहा, प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। ऐसे में मैंने बुधवार यानी 20 दिसंबर की रात को रैन बसेरों में रुके मरीजों, उनके परिजनों और नागरिकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम रात में रुकने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए सीएम ने अफसरों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

शिवराज की तर्ज पर रैन बसेरों में पहुंचे सीएम मोहन यादव

पूर्व सीएम शिवराज सिंह भी सर्दियों में सड़क किनारे रहने वालों और रैन बसेरों में रुकने वालों की अक्सर चिंता करते रहे हैं और हर बार ठंड के मौसम में उनका हालचाल जानने अचानक इन जगहों पर पहुंचते थे। इस बार वहीं जिम्मेदारी सीएम मोहन यादव ने निभाई है।

एमपी-सीजी में कड़ाके की ठंड

मप्र में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। उत्तर भारत से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां पर भी तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिसकी वजह से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में बारिश होने की संभावना है।

लगातार गिरा रहा है पारा

मौसम विभाग के अनुसार मप्र के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक पचमढ़ी, दतिया, छतरपुर में सबसे ज्यादा ठंढ महसूस हुई, इसके अलावा ग्वालियर चंबल में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां पर तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि सिवनी में भी शीत लहर का प्रभाव देखा गया। धार, खंडवा, खरगोन, मलाजखंड के साथ राजधानी भोपाल में भी तापमान तेजी से गिर रहा है।

एक-दो दिन में बारिश की संभावना

बता दें कि उत्तर भारत के कई जगहों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसका प्रभाव एमपी और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर पश्चिमी हिस्से में चक्रवर्ती हवा का प्रभाव एमपी में भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक- दो दिन में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ का मौसम

एमपी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मौसम में भी लगातार बदलाव देखा जा रहा है। बता दें कि उत्तर भारत की हवाओं का असर यहां पर भी दिख रहा है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे सर्द जिला अंबिकापुर रहा, जानकारी के मुताबिक यहां का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 10 जिलों का तापमान 12 डिग्री से नीचे आ गया है।

Tags:
  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल समाचार
  • CM Mohan Yadav came out on the streets at midnight
  • CM inquired about the condition of the poor in the cold
  • Bhopal Night Basera
  • सीएम मोहन यादव आधी रात में सड़कों पर निकले
  • ठंड में गरीबों का हाल जाना सीएम ने
  • भोपाल रैन बसेरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा