इंदौर में सत्ता, संगठन, संघ सब साथ, सीएम मोहन यादव, भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी आयोजन में होंगे शामिल

Sanjay Gupta | Jan 31, 2026, 23:13 IST
Share
Cm mohan yadav central
Cm mohan yadav central

इंदौर में रविवार एक फरवरी को सत्ता, संगठन और संघ के दिग्गज एक साथ होंगे। सीएम मोहन यादव, संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी और वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे।

News in Short

  • एक फरवरी को इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव और संघ के दिग्गजों का कार्यक्रम।
  • भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • डेली कॉलेज में संघ के गर्भधारण संस्कार पर आयोजन होगा।
  • केंद्रीय बजट पर प्रबुद्धजन के साथ संवाद, बजट का लाइव प्रसारण होगा।
  • 35 मंडलों में बजट के लाभों पर चर्चा, मुख्यमंत्री और मंत्री विजयवर्गीय एक मंच पर होंगे।

News in Detail

इंदौर में रविवार 1 फरवरी को सत्ता, संगठन और संघ के दिग्गज एक साथ होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ ही संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी और वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी विविध आयोजन में शामिल होंगे। साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उनकी विधानसभा में हो रहे आयोजन में एक मंच पर सीएम के साथ होंगे।

MP BJP में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी: अगला संगठन महामंत्री कौन?

भैयाजी जोशी करेंगे शिरकत

सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार 1 फरवरी को इंदौर आ रहे हैं। वह यहां पर एक के बाद एक तीन अहम आयोजनों में शिरकत करेंगे। सीएम डेली कॉलेज में संघ के गर्भधारण संस्कार को लेकर हो रहे आयोजन में रहेंगे। इसमें भैयाजी जोशी भी रहेंगे। फिर डेली बिजनेस स्कूल में ही संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किए जा रहे बजट को सुनेंगे। वहीं एक कार्यक्रम संगमनगर में यूथ विंग्स वेलफेयर सोसायटी का है। इसमें संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी रहेंगे।

Cm mohan yadav central
Cm mohan yadav central




इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, जानिए कब है आखिरी तारीख

भैयाजी जोशी इस आयोजन में

एक कार्यक्रम डेली कॉलेज में होगा। जिसमें संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी मुख्य अतिथि हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। इसमें गर्भधारण संस्कार के मुद्दे पर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम को देखते हुए बजट संवाद कार्यक्रम भी अब सीए ऑडिटोरियम से शिफ्ट करके डेली कॉलेज बिजनेस स्कूल में रखा गया है।

नई भुगतान व्यवस्था ने रोकी मध्य प्रदेश की पुरानी चाल, बजट होने के बाद भी खाते खाली

बजट पर प्रबुद्धजन के साथ संवाद कार्यक्रम

बीजेपी द्वारा केंद्रीय बजट पर प्रबुद्धजन के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि 1 फरवरी को सुबह 10:30 बजे डेली कॉलेज बिजनेस स्कूल में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मौजूद रहेंगे।

बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। सीएम मोहन यादव यहां शहर के प्रबुद्धजनों, अर्थशास्त्रियों, डॉक्टर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, एडवोकेट्स और आर्थिक विशेषज्ञों के साथ बजट का लाइव प्रसारण देखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रबुद्धजनों से बजट पर संवाद करेंगे।

Cm mohan yadav central
Cm mohan yadav central


MP Top News : मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें

इंदौर के 35 मंडलों में होगा बजट का लाइव प्रसारण

इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा और अभियान संयोजक हरप्रीत सिंह बक्शी ने बताया कि बीजेपी इंदौर नगर के सभी 35 मंडलों में बजट का लाइव प्रसारण होगा। कार्यकर्ता, रहवासी संघों, प्रबुद्धजनों, व्यापारियों और मल्टियों के नागरिकों के साथ टीवी और एलईडी स्क्रीन पर सामुहिक रूप से देखेंगे।

35 मंडलों में बीजेपी नगर संगठन की और से अतिथि वक्ता तय किए गए जो मंडलों में जाकर बजट की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के चन्द्रशेखर आजाद मंडल में चंदुराव शिंदे, सुभाष चंद्र बोस मंडल में सुदर्शन गुप्ता, सम्राट अशोक मंडल में दीपक जैन टीनू, लक्ष्मीबाई मंडल में बाबुसिंह रघुवंशी, गुरु टेकचंद्र मंडल में सत्यनारायण सत्तन, लवकुश मंडल में सविता अखंड, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के कार्यकर्ता सीए ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में होने वाले मुख्य आयोजन में शामिल होंगे।

सुरेश सोनी के साथ सीएम इस आयोजन में रहेंगे

वहीं डिप्टी एजी और यूथ विंग्स वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी कुशल गोयल ने बताया कि सबनीस परिवार द्वारा उनका मकान सोसायटी को दिया गया है। इसे ज्ञान केंद्र कार्य के विकसित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव और वरिष्ठ प्रचारक संघ सुरेश सोनी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम शासकीय माध्यमिक विद्यालय संगमनगर में 1 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा।

इसमें संस्था के अध्यक्ष हरीश डागुर, सचिव अभय रांगणेकर व अन्य गणमान्य भी रहेंगे। इस ज्ञान केंद्र में अभावग्रस्त बालक-बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग व साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

सीएम और मंत्री विजयवर्गीय एक मंच पर

एक कार्यक्रम संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी दिनकर राव सबनीस के परिवार का है। इसमें उनके परिजन अपना पैतृक निवास संघ को स्थाई तौर पर देंगे। यह कार्यक्रम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा एक, संगम नगर में होगा। इस कार्यक्रम में संघ के दिग्गज सुरेश सोनी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहेंगे। छुट्टी से लौटने के बाद, मंत्री विजयवर्गीय और सीएम पहली बार एक मंच पर होंगे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • भैयाजी जोशी
  • इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा