CM Mohan Yadav ने कहा, जनता का सुदर्शन चक्र मिटा देगा कांग्रेस को

Jitendra Shrivastava | May 06, 2024, 21:20 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश में रतलाम के ताल में मुख्यमंत्री ने रोड शो किया। रोड शो में सीएम ने कांग्रेस की तुलना शिशुपाल से कर दी। उन्होंने कहा कि पाप का घड़ा भरने वाला है, 13 मई को जनता का सुदर्शन चक्र कांग्रेस को मिटा देगा...

आमीन हुसैन, रतलाम. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) सोमवार, 6 मई को रतलाम जिले के आलोट तहसील के ताल पहुंचे। यहां उन्होंने उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में रोड शो किया। सीएम ने रोड शो के बाद लोगों के संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की तुलना शिशुपाल से कर दी। उन्होंने कहा कि इनका पाप का घड़ा भरने वाला है, 13 मई को जनता का सुदर्शन चक्र इनको मिटा देगा।

सौ गलती के बाद श्रीकृष्ण से शिशुपाल का वध किया था

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्षी दलों की तुलना शिशुपाल से की। सीएम ने कहा कि शिशुपाल ने जिस तरह से सौ गलतियां की उसके बाद श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से उनका वध किया था उसी तरह विपक्षियों का वध भी जनता 13 मई को भाजपा के कमल के निशान का बटन दबाकर कर देगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव करीब दो घंटे विलंब से ताल पहुंचे थे।

यह सब मोदी है तो मुमकिन है

रोड के बाद नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव बोले कि जो जमानत पर है वह भी और हो जेल में है वो भी मोदी जी को कोस रहे है क्योंकि मोदीजी ने कहा है न खाऊंगा न खाने दूंगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा की भगवान श्रीराम भी मुस्कुरा रहे तो बाबा महाकाल और बाबा विश्वनाथ भी मुस्कुरा रहे हैं। यह सब मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा की अब श्रीकृष्ण भगवान के मुस्कुराने की बारी है।

अतिथि शिक्षकों ने सीएम को दिया ज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना रोड शो पुरानी नगर परिषद से प्रारंभ किया, जो महाराणा प्रताप, नीम चौक हवलदार चौक होता हुआ CM का रथ आलोट नाके पर पंहुचा। सीएम के रोड शो में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रोड शो में चल रहे थे। सीएम का नगर में जगह-जगह स्वागत भी हुआ। अतिथि शिक्षकों ने सीएम को ज्ञापन देकर नियमितिकरण की मांग की। वहीं मनोज काला ने सीएम का आसाम से आई इलायची से बनी माला से स्वागत किया।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया
  • कांग्रेस की तुलना शिशुपाल से
  • जनता का सुदर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा