CM मोहन यादव का आज दिल्ली दौरा, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने शाह और नड्डा से मिलेंगे

Pratibha ranaa | Jul 17, 2024, 10:19 IST
Share
CM मोहन यादव
CM मोहन यादव

सीएम मोहन यादव आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश में एक और मंत्रिमंडल विस्तार होने की भी चर्चाएं हैं। साथ ही विभाग वितरण का मामला भी डिस्कस होगा...

मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 9 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सीएम दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। सीएम यादव के अचानक दिल्ली दौरे को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि ये दौरा संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर है।

दिल्ली में चलेगा मेल-मुलाकात का दौर

दिल्ली में आज दिन भर मेल- मुलाकात का दौर चलेगा। सीएम यादव, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश में एक और मंत्री मंडल विस्तार होने की भी चर्चाएं हैं।

कमलेश शाह का मंत्री बनना तय!

मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट का विस्तार एक बार फिर देखने को मिलने वाला है। मोहन कैबिनेट में रामनिवास रावत को मंत्री बनाया गया है। अब अमरवाड़ा उपचुनाव में चुनाव जीतकर आए कमलेश शाह का भी मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। कमलेश शाह के राज्य मंत्री बनाने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं।

ऐसे में इस मंत्रिमंडल की सुगबुगाहट के बाद ऐसे नेता एक्टिव हो गए हैं, जो पिछले कुछ समय पहले तक बीजेपी सरकार में मंत्री थे, लेकिन मोहन कैबिनेट में मंत्री नहीं बनाए गए हैं। इनमें गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, बृजेंद्र प्रताप सिंह, गिरीश गौतम, भूपेंद्र सिंह, अजय विश्नोई, संजय पाठक, हेमंत खंडेलवाल, मालिनी गौड़ और अर्चना चिटनीस शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा, रीति पाठक, मीना सिंह के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

बदलेंगे मंत्रियों के विभाग?

चर्चा है कि कमलेश शाह के मंत्री बनाए जाने के अलावा बाकी मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। रामनिवास रावत की शपथ के बाद मोहन मंत्रिमंडल में 21 मंत्री हैं। इनमें 21 कैबिनेट मंत्री हैं। 8 जुलाई को मंत्री बनाए गए राम निवास रावत को अब तक कोई विभाग नहीं मिला है। माना जा रहा है कि कमलेश शाह की शपथ ग्रहण के बाद दोनों नए मंत्रियों को विभाग दे दिए जाएंगे।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • Mp Politics
  • मोहन यादव दिल्ली दौरा
  • MP Cabinet Expansion
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा