fc11f6cc-83a
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश! सोलर, डेटा सेंटर और AI में बड़े निवेश की तैयारी
Aman Vaishnav | Updated:
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई दौरे पर थे। इस दौरान मध्यप्रदेश के लिए 53 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हुई। एमपीआईडीसी को विनर एशिया अवॉर्ड मिला।
राणा होल्डिंग्स का बड़ा निवेश
बता दें कि राणा होल्डिंग्स लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. दर्शन सिंह राणा से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। बैठक में ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा और डेटा सेंटर पर चर्चा हुई। कंपनी ने मध्यप्रदेश में करीब 35 हजार 200 करोड़ रुपए के निवेश की संभावना बताई।
कंपनी की योजना में 2 हजार मेगावॉट का सौर ऊर्जा पोर्टफोलियो शामिल है। इसके अलावा 200 मेगावॉट का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट भी प्रस्तावित है।
कंपनी 50 मेगावॉट का एआई डेटा सेंटर भी बनाना चाहती है। साथ ही 30 हजार एमटीपीए (MTPA – Metric Tonnes Per Annum) क्षमता का क्रिटिकल मिनरल्स रीसाइक्लिंग कॉम्प्लेक्स भी प्रस्तावित है।
एआई फैक्ट्री में 18 हजार करोड़ का निवेश
सीएम की जेम्स एजुकेशन के चेयरमैन सनी वर्की से भी मुलाकात हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के के-12 (K-12 – Kindergarten to 12th Grade) स्कूल और एडटेक पर चर्चा हुई। शिक्षक प्रशिक्षण और आधुनिक शिक्षा परिसर बनाने पर भी बात हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में निवेश का नया गंतव्य बन रहा ‘मध्यप्रदेश’
UAE प्रवास के दौरान मिले ₹53 हजार करोड़+ के निवेश प्रस्ताव
💠निवेश बढ़ेगा, उद्योग बढ़ेंगे और युवाओं के लिए खुलेगी अवसरों की नई राह@DrMohanYadav51 @MEAIndia @IndembAbuDhabi @cgidubai… pic.twitter.com/8FVexkyBdd
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 9, 2026
स्वास्थ्य और लॉजिस्टिक्स में रुचि
डीपी वर्ल्ड के सीईओ रिजवान सूमार से पवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स हब पर बात हुई। केजीके ग्रुप के साथ डायमंड प्रोसेसिंग और ज्वेलरी निर्यात पर चर्चा हुई। विस्टास मीडिया कैपिटल से फिल्म और गेमिंग हब पर बातचीत हुई। वीएफएस ग्लोबल के साथ भोपाल-इंदौर में वीजा सेवा विस्तार पर बात हुई।
79042cc2-f03
शारजाह चैंबर से भी बातचीत
एमपीआईडीसी को मिला सम्मान
12ca3650-89b
एमार का निवेश निमंत्रण
34 लाख करोड़ के प्रस्ताव
सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की 11 प्रतिशत से ज्यादा आर्थिक विकास दर का जिक्र किया। साथ ही आठ सक्रिय हवाई अड्डों और सिंगल विंडो व्यवस्था को भी वजह बताया। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को जनवरी 2027 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का न्योता दिया।
cfb8b45d-032
ये खबरें भी पढ़िए...
दुबई से भारत लौटे सीएम मोहन यादव, बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअल माध्यम से होंगे शामिल
विदेशों में बढ़ी भारतीय चावल की मांग, 138 देशों के खरीदारों ने कराया रजिस्ट्रेशन
महाकाल नगरी में सज रहा हजार साल पुराना शिव मंदिर, खुदाई में मिले थे सुराग
एमपी में नए साल में 4 महीने बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, 121 दिन की मिलेगी छुट्टी, मार्च में मिलेगा 9 दिन का ब्रेक!
By Aman Vaishnav
आज राजधानी भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, कैबिनेट बैठक के बाद सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर करेंगे चर्चा
By Aman Vaishnav
सावधान मध्य प्रदेश! 68% लोग बिना डॉक्टर की सलाह के खा रहे दवाएं, लिवर-किडनी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
By Aman Vaishnav
कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड! MP के 19 जिलों में बारिश के आसार, CG में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा पारा
By Aman Vaishnav
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
By Amresh Kushwaha
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha