एमपी बीजेपी में मची अंदरूनी खींचतान पहुंची चरम पर! अब CM के सामने...
Raj Singh | Dec 24, 2024, 12:53 IST
SAGAR
मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सागर जिला चर्चा में है। यहां दो नेताओं के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अब साफ नजर आने लगी है। सीएम मोहन के सामने बीजेपी नेताओं के बीच कड़वाहट देखने को मिली।
मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सागर जिला सुर्खियों में है। यहां दो नेताओं के बीच चल रही राजनीतिक अदावत अब साफ नजर आने लगी है। हाल ही में सागर गौरव सम्मान दिवस के कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव के सामने ही पूर्व मंत्री और खुरई से बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह ने अपना स्वागत कराने से मना कर दिया। इसके बाद से ही सियासी हलकों में हड़कंप मच गया है।
कार्यक्रम में मौजूद थे
बताया गया कि इससे पहले के कार्यक्रम के पोस्टर में भूपेंद्र सिंह की तस्वीरें नहीं थी। जब सागर गौरव सम्मान दिवस कार्यक्रम में अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत करने आए तो उन्हें साफ मना कर दिया और उसी गुलदस्ता को लेकर सीएम का स्वागत कर दिया। बता दें कि इस कार्यक्रम में गोविंद सिंह राजपूत भी पहुंचे थे।
बीजेपी में अब पोस्टर पॉलिटिक्स! क्या बोल गए पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव
सागर की सियासी लड़ाई सड़क पर आई, अब गोविंद ने भूपेंद्र पर साधा निशाना
वहीं इस कार्यक्रम में गोपाल भार्गव भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने भी अपनी बात रखी। भार्गव जैसे ही मंच पर आए उनके समर्थकों ने जोर से नारे लगाए "शेर आया शेर आया"। इस पर गोपाल भार्गव ने जवाब दिया कि "शेर बूढ़ा तो नहीं हुआ?" और कहा कि अभी 10-15 साल और काम करना है। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के बाद, जब से मोदी सरकार आई है, सागर की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। गौरतलब है कि गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह दोनों अच्छे दोस्त माने जाते हैं और दोनों ही गोविंद सिंह राजपूत के मौजूदगी में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
कार्यक्रम में मौजूद थे गोविंद सिंह राजपूत
बीजेपी में अब पोस्टर पॉलिटिक्स! क्या बोल गए पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव
पूर्व मंत्री ने मंत्री का नहीं लिया नाम
वहीं बाद में जब भूपेंद्र सिंह मंच पर बोलने आए तो उन्होंने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का नाम तक नहीं लिया। उन्होंने एक तरह से अपनी नाराजगी जताई। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बैनर-पोस्टर में फोटो से कुछ नहीं होता है लोगों के दिलों में जगह होनी चाहिए। कांग्रेस की सरकार में 50 साल तक कुछ काम नहीं किया, लेकिन बीजेपी की सरकार में काम हुआ है, सागर में मेडिकल कॉलेज की देन हमारी ही सरकार की थी। अब ऐसे में सिंह का बयान राजपूत से जोड़ कर देखा जा रहा है। बता दें कि गोविंद सिंह राजपूत बीजेपी में आने से पहले कांग्रेस में थे।
सागर की सियासी लड़ाई सड़क पर आई, अब गोविंद ने भूपेंद्र पर साधा निशाना
शेर आया शेर आया के लगे नारे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari