/sootr/media/media_files/2024/12/15/QTTaDneD38qcB3X3WD9J.jpg)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सीएम मोहन यादव आज ग्वालियर दौरे पर जा रहे हैं। जहां वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वो कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करने वाले हैं। मुख्यमंत्री ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय का दौरा करने वाले हैं। जहां एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महाराज श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण होने वाला है।
कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति भी होंगे शामिल
बता दें कि इस कार्यक्रम में राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा सीएम मोहन यादव जियो साइंस म्यूजियम का भी दौरा करने वाले हैं। तो चलिए आपको आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पूरी अपडेट देते हैं....
सिंधिया के प्रतिमा अनावरण के आमंत्रण से सांसद का नाम गायब, क्या ये अंदरूनी कलह?
सीएम का आज का ये रहेगा कार्यक्रम
- सुबह 9.30 बजे: एयरपोर्ट नई दिल्ली आएंगे।
- सुबह 9.40 से 10.15 बजे तक: एयरपोर्ट नई दिल्ली से ग्वालियर जिला आएंगे।
- सुबह 10.55 बजे: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्वालियर एयरपोर्ट आएंगे, स्वागत एवं कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
- सुबह 11.00 से 11.25 बजे तक: जियो साइंस म्यूजियम, महाराज बाड़ा आएंगे।
- सुबह 11.35 से 11.45 बजे तक: जीवाजी विश्वविद्यालय आएंगे। जहां महाराज श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया जी की प्रतिमा का अनावरण उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा किया जाएगा।
- दोपहर 12.45 से 2.00 तक: आरक्षित
- दोपहर 2 से 2.25 बजे तक: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्वालियर एयरपोर्ट आएंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
- दोपहर 2.30 से 2.50 बजे तक: जीवाजी विश्वविद्यालय, अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर आएंगे। यहां सीएम युवा संवाद एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
- दोपहर 3.30 से 3.50 बजे तक: एयरपोर्ट ग्वालियर आएंगे।
- दोपहर 3.55 से 4.40 बजे तक: एयरपोर्ट ग्वालियर से स्टेट हैंगर भोपाल आएंगे।
- शाम 4.55 बजे: अपने निवास आएंगे।
- शाम 6.00 बजे: वीसी से- तानसेन समारोह उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक