ग्वालियर में पशुपालकों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, दुग्ध सम्मेलन का करेंगे आगाज

Aman Vaishnav | May 04, 2026, 09:46 IST
Share
cm mohan yadav gwalior visit milk producers conference
cm mohan yadav gwalior visit milk producers conference

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे। वे यहां राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही ग्राम बेला पहुंचकर ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार, 04 मई को ग्वालियर जिले के दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरे का मकसद प्रदेश के किसानों और पशुपालकों को सशक्त बनाना है।

आज ग्वालियर में राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री खुद शामिल होकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।

इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें पूरे प्रदेश से 20 हजार से ज्यादा पशुपालक और दूध का व्यापार करने वाले लोग हिस्सा लेंगे।

सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ाया जाए और पशुपालन को एक मुनाफे वाले व्यवसाय के रूप में स्थापित किया जाए।

ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 08:40 बजे ग्वालियर के लिए निकल चुके हैं। ग्वालियर पहुंचने के बाद सीएम यहां सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन करेंगे।

राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक सम्मेलन

इसके बाद दोपहर 12:00 बजे सीएम मोहन यादव ग्वालियर व्यापार मेला परिसर पहुंचकर राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में शामिल होंगे।

वहीं दोपहर 02:00 बजे सीएम झांसी रोड स्थित एम्पायर रिसोर्ट जाएंगे और फिर 02:45 बजे आरोग्यधाम सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र का भ्रमण करेंगे।

अपने दौरे के आखिर में मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 03:55 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे और करीब 04:55 बजे अपने निवास वापस (सीएम मोहन यादव का दौरा) लौट आएंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी सरकार की शौर्य संकल्प योजना से सेना-पुलिस की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, जानें किसे मिलेगा लाभ

सीएम मोहन यादव ने किया पीथमपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का भूमिपूज

सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की जुगलबंदी, एक-दूसरे की ऐसे की तारीफ

दिग्विजय सिंह ने की सीएम मोहन यादव से मुलाकात, राजनीतिक अटकलें तेज

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा