दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश उत्सव' का उद्घाटन, बोले- एमपी अद्भुत और आनंददायी प्रदेश
Vikram Jain | Aug 30, 2024, 14:39 IST
CM Mohan Yadav inaugurated MP Utsav in Delhi
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में मध्य प्रदेश उत्सव का उद्घाटन किया। साथ ही प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। यह उत्सव 30 अगस्त से 2 सितंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली के न्यू मप्र भवन में आयोजित मध्य प्रदेश उत्सव का उद्घाटन किया। सीएम मोहन ने मध्य प्रदेश भवन में पुरातत्व विभाग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान मप्र के खेल मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया और पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में पर्यटन, हस्तशिल्प कला, इतिहास, व्यंजन और संस्कृति की जानकारी देने के लिए यह उत्सव आयोजित किया गया है। एमपी सांस्कृतिक, पर्यटन, इतिहास और प्रदेश के अंचलों की दृष्टि से अद्भुत और आनंददायी प्रदेश है। देश के लोग मध्य प्रदेश को जान सके देश की राजधानी में इस उत्सव का आयोजन किया है।
सीएम मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवं रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
संचालनालय पुरातत्व अभिलेखाकर एवं संग्रहालय द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश की विरासत प्रदर्शनी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पुरातत्व के क्षेत्र में काम किए है। पुराने नष्ट, भ्रष्ट हो गए मंदिर और देवस्थान को पुर्नस्थापित कर वापस साकार में लाना चुनौती का काम है। लेकिन ये हमारी गौरवशाली परंपरा को स्थापित करना महत्वपूर्ण है।
सीएम ने आगे कहा कि गोंडकालीन चित्रकारी से लेकर भीमबेटका की प्राचीन चित्रकला सामने लाकर प्रदेश की समृद्धशाली विरासत से सबको परिचित कराने का प्रयास किया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री के कटआउट से साथ सेल्फी पॉइंट पर फोटो क्लिक कराई। साथ ही विभाग की प्रदर्शनी की सराहना की।
बता दें कि दिल्ली के जीजस एंड मैरी मार्ग पर स्थित न्यू एमपी भवन में मध्य प्रदेश उत्सव का आयोजन किया गया है। यह उत्सव 30 अगस्त से 2 सितंबर तक चार दिनों तक चलेगा। इस आयोजन से दिल्ली में मध्य प्रदेश की समृद्ध कला, पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया है। उत्सव में प्रदेश के अंचल मालवा, विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड के विशेष व्यंजनों को भी परोसा जाएगा।
मध्य प्रदेश उत्सव में कई विषयों पर प्रदर्शनियां देखने को मिलेगी। इस उत्सव में हथकरघा, हस्तशिल्प, ओडीओपी उत्पाद, जीआई उत्पाद, शासन की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई हैं । यहां विंध्य हर्बल्स स्टाल में वनोपज और औषधीय उत्पाद विशेष छूट के साथ उपलब्ध रहेंगे। साथ ही प्रदेश के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। यहां जनसंपर्क विभाग के स्टाल में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। आगंतुकों को प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की जाएगी।
मध्य प्रदेश उत्सव पर बोले सीएम मोहन
सीएम मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवं रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।@AmitShah pic.twitter.com/FbGRXYq12B
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 30, 2024
आज नई दिल्ली में @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवं रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।@JPNadda pic.twitter.com/oSx6jaANeh
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 30, 2024
मध्य प्रदेश की विरासत प्रदर्शनी की सराहना
सीएम ने आगे कहा कि गोंडकालीन चित्रकारी से लेकर भीमबेटका की प्राचीन चित्रकला सामने लाकर प्रदेश की समृद्धशाली विरासत से सबको परिचित कराने का प्रयास किया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री के कटआउट से साथ सेल्फी पॉइंट पर फोटो क्लिक कराई। साथ ही विभाग की प्रदर्शनी की सराहना की।
चार दिन चलेगा मध्य प्रदेश उत्सव
उत्सव में लगीं प्रदर्शनियां
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari