सीएम मोहन यादव ने इंदौर को 200 करोड़ के चार फ्लाईओवर की दी सौगात
Sanjay Gupta | Oct 14, 2024, 23:20 IST
Mohan Yadav
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में चार फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात दी और लोकार्पण किया। दो फ्लाईओवर फूटी कोठी और भंवरकुआं पूरे बन गए हैं। वहीं खजराना और लवकुश की एक-एक भुजा तैयार हुई है।
INDORE : सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार 14 अक्टूबर शाम को इंदौर में चार फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात दी और लोकार्पण किया। दो फ्लाईओवर फूटी कोठी और भंवरकुआं पूरे बन गए हैं वहीं खजराना और लवकुश की एक-एक भुजा तैयार हुई है। इन्हें अभी चालू कर दिया गया है। इन ब्रिज से हर दिन सात लाख वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
इस दौरान सीएम ने कहा कि इंदौर के विकास के लिए 20-25-35 जितने ब्रिज की जरूरत होगी, दिए जाएंगे। इंदौर लगातार विकास करता है और इसकी प्रसिद्धि हर जगह फैल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, 'जिसके भाग्य फूटे, वो फूटी कोठी याद करे। संत सेवालाल महाराज के नाम पर यह ब्रिज का नाम रहेगा। दरअसल बंजारा समाज के कई लोगों ने इसे फूटी कोठी कहे जाने पर आपत्ति ली थी। सीएम ने कहा 400 करोड़ रुपए से शहर के सीवर का काम कराया जाएगा। मंच से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी सभी को समझाया कि नाम संत सेवालालजी महाराज के नाम पर रहेगा।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि शहर की दो समस्या है ट्रैफिक और नशा। ट्रैफिक के लिए 25 ब्रिज औऱ् बनेंगे। कांग्रेस ने 50 साल के शासन में दो बनाए, हमने 20 साल के शासन में 28 बना दिए और आगे तीन साल में 25 और बनाएंगे। वहीं नशे पर सख्ती की जरूरत है। राजस्थान के प्रतापगढ़ से यह नशा आ रहा है, मेरे पास तो नाम भी आ गए हैं। इसमें भोपाल से दखल की जरूरत होगी ताकि नशे के कारोबारियों को जेल भेजा जाए। मंत्री तुलसी सिलावट ने भी कहा कि शहर को 25 ब्रिज की जरूरत है।
महाराष्ट्र की तरह मप्र में बंजार समाज को साढे तीन फीसदी आरक्षण मिले।
महाराष्ट्र की तरह गौ माता को राजमाता का दर्ज दिया जाए।
र्म परिवर्तन करने वालों को सुविधाएं नहीं दी जाएं।
1. भंवर कुआ चौराहा- दो लाख वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 625 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, 6 लेन व लागत 55.77 करोड़ रुपए
2. फूटी कोठी चौराहा- 2 लाख वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 610 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, 6 लेन, लागत 57.70 करोड़
3. खजराना चौराहा- दो लाख वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 500 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, 6 लेन, लागत 41.9 करोड़
4. लवकुश चौराहा- हर दिन एक लाख से ज्यादा वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 675 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, लागत 66.88 करोड़
यह बोले सीएम
नशे को लेकर मुखर होकर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
स्वामी गोपाल चैतन्य महाराज ने रखी यह मांगे
महाराष्ट्र की तरह गौ माता को राजमाता का दर्ज दिया जाए।
र्म परिवर्तन करने वालों को सुविधाएं नहीं दी जाएं।
सभी फ्लाईओवर एक नजर में
लंबाई 625 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, 6 लेन व लागत 55.77 करोड़ रुपए
2. फूटी कोठी चौराहा- 2 लाख वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 610 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, 6 लेन, लागत 57.70 करोड़
3. खजराना चौराहा- दो लाख वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 500 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, 6 लेन, लागत 41.9 करोड़
4. लवकुश चौराहा- हर दिन एक लाख से ज्यादा वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 675 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, लागत 66.88 करोड़
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari