सीएम मोहन यादव आज लेंगे देवी अहिल्या समारोह समिति की बैठक, राजबाड़ा में मंगलवार को कैबिनेट

Rohit Sahu | May 19, 2025, 08:23 IST
Share
mp news cm mohan indore
mp news cm mohan indore

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर में देवी अहिल्या समारोह समिति की बैठक लेंगे। वहीं 20 मई को होने वाली राजबाड़ा पर ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक को लेकर भी चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को इंदौर में एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शिरकत करेंगे। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में बने समारोह समिति की समीक्षा बैठक से लेकर सांस्कृतिक नाट्य मंचन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जल संरक्षण मिशन की निगरानी तक आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

देवी अहिल्या समारोह समिति की बैठक लेंगे सीएम मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर गठित समारोह समिति की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। यह बैठक इंदौर में आयोजित होगी, जिसमें पूरे आयोजन की रणनीति, समयबद्ध गतिविधियां चर्चा की जाएगी। बता दें कल यानी मंगलवार 20 मई को इंदौर में ही कैबिनेट की बैठक भी होगी।

दोपहर से शाम तक जनता और अधिकारियों से सीधा संवाद

डॉ. यादव का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मुलाकातों के लिए आरक्षित है। इस दौरान वे जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, और आयोजन समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2 बजे, मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

शाम को नाटक देखेंगे सीएम

शाम 7 बजे, डॉ. मोहन यादव लता मंगेशकर सभागार में आयोजित “देवी अहिल्या की पूर्ण गाथा” पर आधारित नाटक का मंचन देखेंगे।यह नाटक देवी अहिल्या की जीवन यात्रा, सामाजिक योगदान, और प्रशासनिक दृष्टिकोण को दर्शाएगा। इंदौर की जनता भी इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

रात 9:30 बजे सराफा में स्थानीय आयोजन में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री रात्रि में 9:30 बजे सराफा क्षेत्र में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री आमजन से रूबरू होंगे और शहरवासियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। दिन भर के व्यस्त कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री इंदौर में रात्रि विश्राम करेंगे। क्योंक अगले दिन यानी मंगलवार को यहीं कैबिनेट मीटिंग होनी है।

यह भी पढ़ें...इंदौर में कांग्रेस पार्षद शाहीन सादिक खान के देवर मंजूर की है पालदा की अवैध भांग की फैक्ट्री

पहली बार राजबाड़ा पर कैबिनेट मीटिंग

20 मई को इंदौर में मध्यप्रदेश की कैबिनेट बैठक का आयोजन होगा। यह बैठक देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300वीं जयंती वर्ष के सम्मान में की जा रही है। खास बात यह है कि यह कैबिनेट बैठक राजबाड़ा परिसर में पहली बार आयोजित होगी। इससे देवी अहिल्या की ऐतिहासिक विरासत को राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों स्तर पर महत्व दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें...इंदौर में कैबिनेट मीटिंग में मंत्री शाह पर असमंजस, सीएम और मंत्री 19 की रात को आ जाएंगे

देवी अहिल्या, विवाह वर्षगांठ और मल्हार राव की पुण्यतिथि एक साथ

20 मई का दिन ऐतिहासिक रूप से बेहद खास है। इसी दिन देवी अहिल्याबाई की जयंती, उनकी विवाह वर्षगांठ और मल्हार राव होल्कर की पुण्यतिथि पड़ती है। यही वजह है कि सरकार ने इस अवसर को बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने 19 मई से 31 मई तक विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

सीएम मोहन यादव | राजवाड़ा | MP में कैबिनेट मीटिंग | मोहन यादव कैबिनेट बैठक | MP News | cm mohan yadav | सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर
  • राजवाड़ा
  • MP में कैबिनेट मीटिंग
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • मोहन यादव कैबिनेट बैठक
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि