जबलपुर में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, जानें उनका पूरा शेड्यूल

Kaushiki | Jun 21, 2026, 09:20 IST
Share
cm mohan yadav
cm mohan yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (21 जून) जबलपुर के दौरे पर हैं। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यस्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही सीएम ने नीट परीक्षा की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक बैठकों का जायजा ले रहे हैं।

सीएम मोहन यादव का दौरा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (21 जून) जबलपुर के दौरे पर हैं। वे सुबह ही जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम मेंशामिल हुए। इस भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि थीं। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

गैरिसन ग्राउंड में आज (21 जून) राज्यस्तरीय योग दिवस का आयोजन हुआ। सीएम मोहन यादव सुबह 6:25 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सुबह 7:20 बजे राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया। दोनों ने मिलकर नागरिकों को योग का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने बहुत बड़ी तैयारियां की थीं। पूरे मैदान में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम देखे गए थे। राष्ट्रपति सुबह 8:35 बजे कार्यक्रम से प्रस्थान कर गईं। इसके बाद सीएम सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए।

यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का अगला पड़ाव रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर है। वे यहां सुबह 11:10 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। सीएम वहां राष्ट्रपति मुर्मू का एक बार फिर स्वागत करेंगे। दोनों नेताओं ने यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। ये कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद यादगार बन गया।

इन सभी कार्यक्रमों के बाद दोपहर 1:05 बजे राष्ट्रपति मुर्मू वहां से रवाना होंगी। दोपहर 1:15 बजे उनको जबलपुर एयरपोर्ट से विदाई दी जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों के बाद सीएम दोपहर 1:35 बजे जबलपुर के रानीताल पहुंचेंगे।

वहां वे कुछ स्थानीय व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे वे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे वे भोपाल पहुंचकर अपने निवास स्थान के लिए रवाना होंगे।

नीट परीक्षा की कड़ी निगरानी

आज देशभर में नीट यूजी की दोबारा परीक्षा हो रही है। इस बड़ी परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव खुद काफी गंभीर हैं। उन्होंने परीक्षा शुरू होने से पहले एक उच्च स्तरीय बैठक की है। इस बैठक में सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अगर किसी छात्र को केंद्र पहुंचने में दिक्कत होगी तो मदद मिलेगी।

पुलिस और प्रशासन की गाड़ियां छात्रों को केंद्र पहुंचाएंगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। आज जबलपुर के 23 केंद्रों पर यह परीक्षा चल रही है। परीक्षा में लगभग साढ़े दस हजार छात्र शामिल हो रहे हैं।

धार जाएंगे नेता प्रतिपक्ष

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज (21 जून) सुबह 09:00 बजे धार के लिए रवाना हुए हैं। इसके बाद, सुबह 10:30 बजेधार केबलवारीखुर्द पहुंचेंगे। यहां वे स्वर्गीय अवंतिका के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। फिर सुबह 11:00 बजे वे बलवारीखुर्द से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे गंधवानी पहुंचेंगे। गंधवानी में वे आम जनता से भेंट करेंगे। उनका रात्रि विश्राम भी गंधवानी में ही होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

पीएम मोदी की कम खर्च मुहिम का असर: अब अफसरों की यात्राओं पर लगेगी लगाम

योग का प्रचार खूब पर नौकरियों में पड़ा अकाल! विश्वविद्यालयों में 50% सीटें खाली

एमपी में तबादलों पर उठे सवाल: मंत्री मजबूत या सेटिंग सिस्टम ज्यादा ताकतवर?

एमपी में कब और कहां से होगी भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत, जानें इसके बेनिफिट्स

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई