दिल्ली दौरो पर सीएम मोहन यादव, किसान जन आंदोलन यात्रा निकालेंगे जीतू
Kaushiki | Jan 05, 2026, 09:21 IST
cm mohan yadav
सीएम डॉ. मोहन यादव आज जयपुर में निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली जाएंगे, जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सड़क परियोजनाओं को लेकर बातचीत होगी।
BHOPAL. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव का आज (05 जनवरी) का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। सीएम आज जयपुर और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। वे जयपुर में ग्लोबल समिट के जरिए निवेश और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करेंगे।
इसके बाद वे दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सड़क परियोजनाओं पर हाई-लेवल मीटिंग करेंगे। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज (5 जनवरी) भोजपुर दौरे पर रहेंगे। आइए जानते हैं उनके दौरे का पूरा शेड्यूल...
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सुबह 10:30 बजे भोपाल से जयपुर के लिए अपनी यात्रा शुरू करेंगे। जयपुर में वे टीआईई ग्लोबल समिट में शामिल होंगे। यहां वे एंटरप्रेन्योर को संबोधित करेंगे।
वे प्रदेश में इन्वेस्टमेंट की संभावनाओं और स्टार्टअप्स को मिलने वाली सुविधाओं पर बोलेंगे। सीएम (सीएम मोहन यादव दौरा)वहां कई दिग्गज बिजनेस लीडर्स और ग्लोबल स्टार्टअप फाउंडर्स से मुलाकात करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...MP Weather Update: एमपी में बर्फीली हवाओं का वार, दो दिन और रहेगा घना कोहरा
इसके बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 3:30 बजे जयपुर से सीधे दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में सीएम केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ हाई-लेवल मीटिंग करेंगे।
सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी लगभग 4667 करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। इससे एमपी के नेशनल हाईवे नेटवर्क को नई ऊर्जा मिल सकती है।
ये खबर भी पढ़ें...कड़ाके की ठंड से एमपी बेहाल, भोपाल में बदला स्कूल टाइम, इंदौर में तीन दिन की छुट्टी
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज (5 जनवरी 2026) भोजपुर दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11:00 बजे वे भोजपुर के ग्राम तरावली पहुंचेंगे।
यहां वे कांग्रेस कमेटी के गठन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद, दोपहर 12:00 बजे भोजपुर में वे "किसान जन आंदोलन यात्रा" का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1:00 बजे वे भोजपुर से वापसी करेंगे। फिर दोपहर 2:00 बजे वे भोपाल वापस आएंगे।
ये खबर भी पढ़ें..साल के पहले सोमवार को बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, यहां करें दर्शन
ये खबर भी पढ़ें...एमपी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का अटैक, 18 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
इसके बाद वे दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सड़क परियोजनाओं पर हाई-लेवल मीटिंग करेंगे। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज (5 जनवरी) भोजपुर दौरे पर रहेंगे। आइए जानते हैं उनके दौरे का पूरा शेड्यूल...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
वे प्रदेश में इन्वेस्टमेंट की संभावनाओं और स्टार्टअप्स को मिलने वाली सुविधाओं पर बोलेंगे। सीएम (सीएम मोहन यादव दौरा)वहां कई दिग्गज बिजनेस लीडर्स और ग्लोबल स्टार्टअप फाउंडर्स से मुलाकात करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...MP Weather Update: एमपी में बर्फीली हवाओं का वार, दो दिन और रहेगा घना कोहरा
दिल्ली में सड़क परियोजनाओं पर मंथन
सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी लगभग 4667 करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। इससे एमपी के नेशनल हाईवे नेटवर्क को नई ऊर्जा मिल सकती है।
ये खबर भी पढ़ें...कड़ाके की ठंड से एमपी बेहाल, भोपाल में बदला स्कूल टाइम, इंदौर में तीन दिन की छुट्टी
भोजपुर दौरे पर जीतू पटवारी
यहां वे कांग्रेस कमेटी के गठन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद, दोपहर 12:00 बजे भोजपुर में वे "किसान जन आंदोलन यात्रा" का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1:00 बजे वे भोजपुर से वापसी करेंगे। फिर दोपहर 2:00 बजे वे भोपाल वापस आएंगे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी का दौरा कार्यक्रम !!
🗓️: 05 जनवरी 2026
📍: भोजपुर (जिला रायसेन) pic.twitter.com/mTJ1vJLWXa
— Jitu Patwari Office (@JituP_office) January 4, 2026
ये खबर भी पढ़ें...एमपी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का अटैक, 18 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari