शाह से मिले CM मोहन यादव, मंत्रियों को लेकर हुई चर्चा
Pratibha ranaa | Jul 18, 2024, 08:14 IST
CM मोहन
मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने 17 जुलाई को अमित शाह ( Amit Shah ) से प्रदेश के विकास को लेकर चर्चा की। सीएम यादव मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।
सीएम मोहन यादव 17 जुलाई को दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया।
सीएम के दिल्ली दौरे के बाद से मध्य प्रदेश में बड़ी सुगबुगाहट है। चर्चा है कि एक बार फिर मोहन कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कैबिनेट गठन के 6 महीने बाद अब मंत्रियों को प्रभार के जिलों की लिस्ट पर भी मुहर लग सकती है।
मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट का विस्तार एक बार फिर देखने को मिलने वाला है। मोहन कैबिनेट में रामनिवास रावत को मंत्री बनाया गया है। अब अमरवाड़ा उपचुनाव में चुनाव जीतकर आए कमलेश शाह का भी मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। कमलेश शाह के राज्य मंत्री बनाने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं।
ऐसे में इस मंत्रिमंडल की सुगबुगाहट के बाद ऐसे नेता एक्टिव हो गए हैं, जो पिछले कुछ समय पहले तक बीजेपी सरकार में मंत्री थे, लेकिन मोहन कैबिनेट में मंत्री नहीं बनाए गए हैं। इनमें गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, बृजेंद्र प्रताप सिंह, गिरीश गौतम, भूपेंद्र सिंह, अजय विश्नोई, संजय पाठक, हेमंत खंडेलवाल, मालिनी गौड़ और अर्चना चिटनीस शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा, रीति पाठक, मीना सिंह के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
चर्चा है कि कमलेश शाह के मंत्री बनाए जाने के अलावा बाकी मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। रामनिवास रावत की शपथ के बाद मोहन मंत्रिमंडल में 21 मंत्री हैं। इनमें 21 कैबिनेट मंत्री हैं। 8 जुलाई को मंत्री बनाए गए राम निवास रावत को अब तक कोई विभाग नहीं मिला है। माना जा रहा है कि कमलेश शाह की शपथ ग्रहण के बाद दोनों नए मंत्रियों को विभाग दे दिए जाएंगे।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
सीएम के दिल्ली दौरे के बाद से मध्य प्रदेश में बड़ी सुगबुगाहट है। चर्चा है कि एक बार फिर मोहन कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कैबिनेट गठन के 6 महीने बाद अब मंत्रियों को प्रभार के जिलों की लिस्ट पर भी मुहर लग सकती है।
कमलेश शाह का मंत्री बनना तय!
ऐसे में इस मंत्रिमंडल की सुगबुगाहट के बाद ऐसे नेता एक्टिव हो गए हैं, जो पिछले कुछ समय पहले तक बीजेपी सरकार में मंत्री थे, लेकिन मोहन कैबिनेट में मंत्री नहीं बनाए गए हैं। इनमें गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, बृजेंद्र प्रताप सिंह, गिरीश गौतम, भूपेंद्र सिंह, अजय विश्नोई, संजय पाठक, हेमंत खंडेलवाल, मालिनी गौड़ और अर्चना चिटनीस शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा, रीति पाठक, मीना सिंह के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
किस मंत्री को कहां प्रभार मिलने की चर्चा
- भोपाल- नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग व संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भोपाल का प्रभारी मंत्री बनाया जा सकता है।
- उज्जैन- उज्जैन का प्रभार डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को दिया जा सकता है।
- इंदौर- इंदौर जिले में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला या स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को प्रभारी मंत्री बनाया जा सकता है।
- जबलपुर- पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को जबलपुर का प्रभार दिया जा सकता है।
- सागर- सागर के स्थानीय राजनीतिक समीकरण को साधने के लिए PWD मंत्री राकेश सिंह को प्रभारी मंत्री बनाया जा सकता है।
- ग्वालियर- ग्वालियर में इंदर सिंह परमार या रामनिवास रावत में से किसी एक को प्रभारी मंत्री बनाया जा सकता है। दोनों रावत सिंधिया और तोमर दोनों के करीबी माने जाते हैं।
बदलेंगे मंत्रियों के विभाग?
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari