ओंकारेश्वर में बनेगा महालोक, राम मंदिर जैसा बनेगा शिवमंदिर, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

Rohit Sahu | Published:
Share
mahkal lok
mahkal lok

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 से पहले ओंकारेश्वर में 'महालोक' निर्माण की घोषणा की है। अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर नागर शैली में यहां शिव पंचायतन मंदिर भी बनाया जाएगा।

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार (30 जून) को खंडवा में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने इसी कार्यक्रम के दौरान ओंकारेश्वर (Omkareshwar) में महालोक बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन जैसे ही अब ओंकारेश्वर भी राज्य का दूसरा सबसे बड़ा आस्था केंद्र बनेगा। यह परियोजना न केवल मंदिर निर्माण तक सीमित रहेगी बल्कि पूरे क्षेत्र में रोपवे, सड़कों और तीर्थ पर्यटन से जुड़ी सेवाएं विकसित की जाएंगी।

ओंकारेश्वर मंदिर को राम मंदिर जैसा बनाएंगे

इसके पहले सीएम ने ओंकारेश्वर मंदिर को अयोध्या के राम मंदिर जैसा बनाने की घोषणा की थी। मंदिर बनाने का काम और वहां से जुड़ी सुविधाएं सिंहस्थ 2028 (Singhasth 2028) से पहले पूरी की जाएंगी।

T2kLvBWdhnvOgDYZiLtB
T2kLvBWdhnvOgDYZiLtB


अद्वैत वेदांत दर्शन केंद्र का होगा विस्तार

गौरतलब है कि 12 मार्च 2025 को एमपी के बजट भाषण में वित्त मंत्री ने ओंकारेश्वर को लेकर भी बड़ी घोषणा की थी। सरकार इसे एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित करेगी। आदि शंकराचार्य (Adi Shankaracharya) के दर्शन को दुनिया तक पहुंचाने के लिए आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान" और संग्रहालय (Museum) का निर्माण भी प्रस्तावित है।

ओंकारेश्वर में रोपवे और सड़कें बनेंगी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ओंकारेश्वर आने-जाने के लिए सभी परिवहन मार्ग और रोपवे (Ropeway)
समय-सीमा में पूरे किए जाएं। सड़क नेटवर्क, पार्किंग, विश्रामगृह और जल-विद्युत जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं
को जल्द से जल्द विकसित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ओंकारेश्वर का मास्टर प्लान | ओंकारेश्वर दर्शन | महाकाल लोक | CM Mohan Yadav | MP News n

Tags:
  • MP News
  • CM Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • ओंकारेश्वर
  • महाकाल लोक
  • खंडवा
  • ओंकारेश्वर का मास्टर प्लान
  • ओंकारेश्वर दर्शन
  • ओंकारेश्वर मंदिर
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?