CM Mohan Yadav : शादी के बाद भी मंगलसूत्र नहीं पहनतीं प्रियंका गांधी
Jitendra Shrivastava | Apr 27, 2024, 23:06 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुना के बमोरी में चुनावी सभा में प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लिया। सीएम ने कहा कि ये आज भी गांधी लगा के घूम रहे हैं, प्रियंका भी गांधी हो गई। असली गांधी के बच्चे बेचारे पता नहीं आज भी कहां होंगे...
BHOPAL. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने शनिवार, 27 अप्रैल को गुना लोकसभा क्षेत्र के बमोरी के म्याना गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि वो शादीशुदा होने के बावजूद मंगलसूत्र नहीं पहनती। सीएम ने कहा कि हमारे यहां बेटी विदा हो जाए तो ससुराल का सरनेम लगा लेती है, लेकिन वोट के चक्कर में ये अपना सरनेम भी भूल गई हैं।
मोहन यादव बोले कि एक नादान अभी बोल रही है कि मंगलसूत्र का मोदी से क्या लेना देना। तुम्हारी शादी कहां हुई। तुम्हारी शादी तो क्रिश्चियन के यहां हुई। चलो हमारे प्रधानमंत्री की तो शादी नहीं हुई। तुमने तो दुर्भाग्य से शादी भी वहां नहीं की। नेहरू जी की आत्मा आंसू बहा रही होगी कि मेरे घर में कहां की पोती पैदा हो गई, जो मंगलसूत्र तक नहीं पहनती, शादीशुदा होने के बाद। सीएम ने आगे कहा कि हमारे यहां तो बेटी विदा हो जाए, तो जो वहां का सरनेम होता है, वो लगा लेती है। लेकिन ये वोट के भूखे लोग, वोट के चक्कर में सरनेम भूल रहे हैं। आज भी गांधी लगा के घूम रहे हैं। प्रियंका भी गांधी हो गई। असली गांधी के बच्चे बेचारे पता नहीं आज भी कहां होंगे, ये नकली गांधी वोट के चक्कर में गांधी-गांधी के नाम पर वोट ले रहे हैं।
मंगलवार को कर्नाटक में एक चुनावी रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि बहकी-बहकी बातें की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी आपका मंगलसूत्र, आपका सोना छीनना चाहती है। 70 सालों से ये देश स्वतंत्र है, 55 साल कांग्रेस की सरकार रही है, क्या किसी ने आपका सोना छीना, आपके मंगलसूत्र छीने। प्रियंका गांधी ने कहा जब जंग हुई थी, तब इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया था। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश के लिए कुर्बान हुआ है। मोदी जी अगर मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते।
रविवार को पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में सभा को संबोधित करते हुए कहा था- ‘मेरी माताओं और बहनों, वे आपके मंगलसूत्र को भी नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि वे आपके सोने के बारे में जानकारी करेंगे, और फिर उसे बांट देंगे। वो किसे बाटेंगे? आपकी प्रॉपर्टी को उन लोगों में बांटा जाएगा, जिनके ज्यादा बच्चे हैं। ये घुसपैठियों को बांटा जाएगा।' पीएम मोदी अपनी चुनावी सभाओं में इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने इस पर पीएम मोदी को जवाब दिया था। जिसे लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने उन पर निशाना साधा है।
CM मोहन यादव ने कहा कि 2014 का वोट आतंकवाद के खात्मे के लिए थे। आपने ताकत दी। पड़ोसी देश बहुत बम फोड़ता था। आपकी ताकत देने का नतीजा ये हुआ कि उन्होंने हमारे सोते हुए सैनिकों पर हमला किया तो हमने घर में घुसकर आतंकियों को खत्म किया। दूसरा वोट आपने धर्म और संस्कृति के लिए दिया था। आपने ताकत दी तो राम मंदिर का न सिर्फ फैसला हुआ, उसका भूमिपूजन हुआ और प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। अब आपका तीसरा वोट गोपाल के लिए चाहिए। अब तो मथुरा वाले बुला रहे हैं।
प्रियंका पर कसा तंज- वोट के चक्कर में सरनेम भूल रहे हैं

कर्नाटक की सभा में ये कहा था प्रियंका ने
मंगलवार को कर्नाटक में एक चुनावी रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि बहकी-बहकी बातें की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी आपका मंगलसूत्र, आपका सोना छीनना चाहती है। 70 सालों से ये देश स्वतंत्र है, 55 साल कांग्रेस की सरकार रही है, क्या किसी ने आपका सोना छीना, आपके मंगलसूत्र छीने। प्रियंका गांधी ने कहा जब जंग हुई थी, तब इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया था। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश के लिए कुर्बान हुआ है। मोदी जी अगर मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते।
बांसवाड़ा की सभा में ये बोले थे पीएम मोदी
रविवार को पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में सभा को संबोधित करते हुए कहा था- ‘मेरी माताओं और बहनों, वे आपके मंगलसूत्र को भी नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि वे आपके सोने के बारे में जानकारी करेंगे, और फिर उसे बांट देंगे। वो किसे बाटेंगे? आपकी प्रॉपर्टी को उन लोगों में बांटा जाएगा, जिनके ज्यादा बच्चे हैं। ये घुसपैठियों को बांटा जाएगा।' पीएम मोदी अपनी चुनावी सभाओं में इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने इस पर पीएम मोदी को जवाब दिया था। जिसे लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने उन पर निशाना साधा है।
आपने ताकत दी तो प्राण-प्रतिष्ठा भी हो गईः सीएम
CM मोहन यादव ने कहा कि 2014 का वोट आतंकवाद के खात्मे के लिए थे। आपने ताकत दी। पड़ोसी देश बहुत बम फोड़ता था। आपकी ताकत देने का नतीजा ये हुआ कि उन्होंने हमारे सोते हुए सैनिकों पर हमला किया तो हमने घर में घुसकर आतंकियों को खत्म किया। दूसरा वोट आपने धर्म और संस्कृति के लिए दिया था। आपने ताकत दी तो राम मंदिर का न सिर्फ फैसला हुआ, उसका भूमिपूजन हुआ और प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। अब आपका तीसरा वोट गोपाल के लिए चाहिए। अब तो मथुरा वाले बुला रहे हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari