/sootr/media/media_files/2025/01/26/BnwdvCEhod85i0Asigrp.jpg)
गणतंत्र दिवस भारत के लोकतंत्र और गौरव का प्रतीक है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भव्य समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। राज्यपाल मंगू भाई पटेल भोपाल में तिरंगा फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) इंदौर में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आकर्षक झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और परेड इस ऐतिहासिक दिन को और भी खास बनाएंगी।
खबर यह भी- देश का पहला वेटलैंड शहर बना इंदौर, सीएम मोहन यादव बोले- यह MP के लिए गौरव का क्षण
सीएम इंदौर में करेंगे ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 9 बजे भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9 बजे इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद 11 बजे बाल विनय मंदिर जाकर दर्शन करेंगे और मध्यान भोजन (midday meal) कार्यक्रम में शामिल होंगे।
खबर यह भी- सीएम इंदौर में रहेंगे, पुलिस ने जीतू यादव के भाई अभिलाष को पकड़ा, टाइमिंग का खेल
मुख्यमंत्री का भोपाल कार्यक्रम
दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री भोपाल पहुंचेंगे। शाम 4 बजे वे मानव संग्रहालय का दौरा करेंगे और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। शाम 5 बजे सीएम राजभवन में आयोजित गणतंत्र दिवस के विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे ब्रजभूमि महाविहार मोनेस्ट्री में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में शामिल होंगे। 7 बजे वे राष्ट्रीय सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेने रविंद्र भवन पहुंचेंगे।
खबर यह भी- सीधे सीएम मोहन यादव को रिपोर्ट करेगी भोपाल-इंदौर की मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी, ACS लेवल के अफसर बनेंगे चेयरमैन
22 झांकियां रहेंगी परेड का आकर्षण केंद्र
भोपाल में गणतंत्र दिवस की परेड में 22 झांकियां शामिल होंगी। ये झांकियां विभिन्न विभागों जैसे उद्यानिकी, आयुष, उद्योग, कृषि, खेल, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, और संस्कृति विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक