उज्जैन, बालाघाट और दिल्ली जाएंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Aug 29, 2026, 07:42 IST
Share
सीएम मोहन यादव का दौरा
सीएम मोहन यादव का दौरा

सीएम मोहन यादव आज 29 अगस्त को उज्जैन, इंदौर, बालाघाट और दिल्ली जाएंगे। बालाघाट के ग्राम बोन्दारी और लांजी में सीएम स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को कई शहरों का दौरा करेंगे। उनका सफर उज्जैन से शुरू होकर दिल्ली तक जाएगा। इस दौरान वे इंदौर, गोंदिया और बालाघाट भी जाएंगे। बालाघाट के बैहर क्षेत्र में उनका स्थानीय कार्यक्रम तय है।

आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से जानते हैं...

सुबह उज्जैन से शुरुआत

सीएम मोहन यादव के दिन की शुरुआत उज्जैन से होगी। सुबह सबसे पहले एडीजी इंटेलिजेंस और जनसंपर्क आयुक्त से दूरभाष पर ब्रीफिंग होगी। इसके बाद उज्जैन में उनका स्थानीय कार्यक्रम रहेगा।

सुबह 8.15 से 8.30 बजे के बीच सीएम उज्जैन के हेलीपैड से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। यह उनकी यात्रा का पहला चरण होगा।

इंदौर से गोंदिया जिले के लिए रवानगी

इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के लिए रवाना होंगे। यह उड़ान सुबह 8.40 से 9.50 बजे के बीच तय है।

बालाघाट में स्थानीय कार्यक्रम

गोंदिया एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री बालाघाट जिले के लांजी हेलीपैड पहुंचेंगे। यह यात्रा सुबह 10 से 10.15 बजे के बीच होगी। इसके बाद वे ग्राम बोंदरी जाएंगे।

बता दें कि बोंदरी, बैहर विधानसभा क्षेत्र में आता है।बोंदरी पहुंचने पर दोपहर 11.15 से 12.15 बजे तक सीएम का स्थानीय कार्यक्रम तय है।

दोपहर में लांजी वापसी

दोपहर 12.15 से 1.10 बजे के बीच मुख्यमंत्री वापस लांजी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां भी दोपहर 1.10 से 2 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम होगा।

इसके बाद सीएम दोपहर 2.05 बजे लांजी हेलीपैड पहुंचेंगे। यह उनके बालाघाट दौरे का अंतिम पड़ाव होगा।

938f8580-6ab
938f8580-6ab

शाम को दिल्ली रवाना

दोपहर 2.15 से 2.30 बजे के बीच मुख्यमंत्री लांजी से गोंदिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यह अंतिम उड़ान दोपहर 2.35 से शाम 4.05 बजे के बीच तय है।

दिल्ली पहुंचने पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका स्वागत होगा। वहां भी उनका स्थानीय कार्यक्रम रहेगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

Gen-Z और Gen-Alpha के अभियान का असर, स्कूलों की सूरत बदलेगी सरकार

MP में बनेंगे 140 नए स्टेडियम और 52 टैलेंट सेंटर, बदलेगा खेलों का सिस्टम

उज्जैन की वैश्य टेकरी में दबा सांची से भी बड़ा स्तूप! अब खुलेगा 2200 साल पुराना राज

महाकाल नगरी में सज रहा हजार साल पुराना शिव मंदिर, खुदाई में मिले थे सुराग

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड