आज बिहार दौरे पर जाएंगे सीएम मोहन यादव, विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनावी प्रचार
Amresh Kushwaha | Oct 16, 2025, 10:09 IST
cm-mohan-yadav-schedule-today-bihar-election-campaign
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बिहार दौरे पर रहेंगे। यहां वे दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेंगे। साथ ही, कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 16 अक्टूबर को बिहार दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। यहां वे दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेंगे। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...
ये खबर भी पढ़िए...भावांतर पर मंत्री करण सिंह वर्मा के तर्कों से भड़के सीएम मोहन यादव, बोले- व्यापारी कम में खरीद करेंगे तो आप क्या करेंगे?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का पहले ही ऐलान हो चुका है। चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। इस बार, बिहार की राजनीति में एनडीए और महागठबंधन के अलावा, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी एक तीसरी ताकत के रूप में उभरकर सामने आई है। यह चुनावी मुकाबला खासा रोचक होगा, जहां प्रमुख पार्टियों के बीच तगड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।
ये खबर भी पढ़िए...कैलाश विजयवर्गीय के भावांतर योजना पर इस वादे से उलझी मध्यप्रदेश सरकार, ग्रीनफील्ड रोड और भावांतर विरोध में ट्रैक्टर रैली
ये खबर भी पढ़िए...MP News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा, मोहन सरकार कर सकती है महंगाई भत्ते का ऐलान
नेताओं की रैलियों में शामिल होंगे सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले कुम्हरार में संजय गुप्ता के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे विक्रम विधानसभा में सिद्धार्थ सौरभ के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसके अलावा, वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इसमें आगामी चुनाव के लिए रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- सुबह 11:00 बजे - सीएम स्टेट हैंगर भोपाल से बिहार के पटना जिले में जाएंगे।
- दोपहर 12:45 बजे - मुख्यमंत्री पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 01:40 बजे - सीएम यादव कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से विक्रम विधानसभा के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 01:45 बजे - मुख्यमंत्री का पटना के विक्रम विधानसभा क्षेत्र में आगमन होगा। यहां वे पार्वती उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 02:24 बजे - वे विक्रम विधानसभा क्षेत्र से पटना एयरपोर्ट जाएंगे।
- दोपहर 03:05 बजे - सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) पटना से स्टेट हैंगर भोपाल रवाना होंगे।
- शाम 04:45 बजे - मुख्यमंत्री मोहन यादव आज के कार्यक्रम का समापन कर निवास पहुंचेंगे।
कब होगा बिहार विधानसभा चुनाव
ये खबर भी पढ़िए...कैलाश विजयवर्गीय के भावांतर योजना पर इस वादे से उलझी मध्यप्रदेश सरकार, ग्रीनफील्ड रोड और भावांतर विरोध में ट्रैक्टर रैली
ये खबर भी पढ़िए...MP News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा, मोहन सरकार कर सकती है महंगाई भत्ते का ऐलान
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari