सीएम मोहन यादव को क्यों याद आई शोले की मौसी, कमलेश शाह को मंत्री बनाने पर ये बोले, देंखे वीडियो

Jitendra Shrivastava | Jul 16, 2024, 21:51 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा में हुए उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद सीएम मोहन यादव अमरवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने शोले की मौसी का उदाहरण देते हुए कांग्रेस पर तंज कसा, वहीं कमलेश शाह को मंत्री बनाने के नाम पर ये बोले...

मध्यप्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद सीएम मोहन यादव अमरवाड़ा पहुंचे। यहां
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश सरकार में कमलेश शाह को मंत्री बनाने के सवाल पर कहा कि देखिए सरकार 5 साल के लिए है। साल-दो साल तो इस बात की गुंजाइश है कि हम विकास पर ध्यान दें, बाकी यह सब बातें होती रहेंगी। अभी सिर्फ विकास, विकास, विकास।

हमारा फोकस सिर्फ विकास पर है

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अमरवाड़ा से विजयी बीजेपी प्रत्याशी राजा कमलेश शाह के मंत्री बनाए जाने के सवाल पर कहा कि अभी तो हमारा फोकस सिर्फ विकास पर है यह सब बातें तो होती रहेगी। हम यहां जनता का आभार व्यक्त करने आए हैं। सीएम ने अमरवाड़ा में रैली के माध्यम से मतदाताओं का आभार जताया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि अमरवाड़ा की जनता ने बीजेपी पर जो विश्वास बताया है उसके लिए आज मैं जनता का आभार व्यक्त करने अमरवाड़ा आया हूं। इसके साथ ही अमरवाड़ा में ही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की बैठक लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विकास का खाका बनाने में लगे हुए हैं इसलिए आज मैंने चार जिलों की समीक्षा भी की है।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव ने अमरवाड़ा में जताया वोटर्स का आभार, 122.70 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

शोले के जय-वीरू से कांग्रेस पर हमला

सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव में कैंडिडेट नहीं मिला। कोई कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं मिला। यह हम नहीं, हमारे यहां के बड़े नेता कह रहे थे कि हम घसीट के लाए। शोले की स्टोरी सुनी है। अमिताभ बच्चन, भाई धर्मेंद्र की शादी के लिए तारीफ कर रहे थे। क्या डायलॉग मारा था- मौसी, लड़का तो बहुत सही है, पर कभी-कभी अड्‌डे पर बैठ जाता है, क्या करें ये दारू ऐसी चीज है कि मौका मिले तो पी जाता है, लेकिन बहुत भला है। मौसी ने कहा- तू उसका दुश्मन है या दोस्त, ये बता दे। यह एपीसोड यहां दोहराया गया। कांग्रेस के अंदर मची घमासान के परिणाम समझदारों ने उसी दिन समझ लिए थे कि यहां कांग्रेस की दाल गलने वाली नहीं है, कांग्रेस बुरी तरह हारने वाली है।'

छिंदवाड़ा कांग्रेस और कमलनाथ का गढ़ माना जाता है

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च में कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। वह 2023 के विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा सीट से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने बीजेपी की मोनिका बट्टी को 25 हजार से अधिक वोटों से हराया था। छिंदवाड़ा कांग्रेस और कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। अमरवाड़ा सीट पर कांग्रेस 2013 से चुनाव जीतती आ रही है, लेकिन कमलेश शाह के पाला बदलने पर उपचुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। यह झटका न केवल कांग्रेस बल्कि, पूर्व सीएम कमलनाथ के लिए भी है जिनके बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट से लोकसभा चुनाव हार गए थे।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • कमलेश शाह
  • अमरवाड़ा उपचुनाव
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित

By Sumit Kumar

विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित
अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By Sanjay Dhiman

अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी

By Sanjay Gupta

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी
गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद

By Ashish Bhardwaj

गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद