CM Mohan: जो अपने प्रत्याशी को बचा नहीं पाए, वो अब दूसरों पर कीचड़ उछाल रहे

Vikram Jain | May 01, 2024, 21:36 IST
Share
cm mohan
cm mohan

इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति के BJP में शामिल होने के बाद सियायी घमासान जारी है। PCC चीफ जीतू पटवारी के बयान पर सीएम मोहन ने पलटवार करते हुए कहा कि जो अपने पक्ष के प्रत्याशी को बचा नहीं पाए, वो अब दूसरों पर कीचड़ उछाल रहे हैं।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तीसरे चरण में 7 मई को होने वाली वोटिंग से पहले मध्य प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम (Akshay Kanti Bam)के चुनावी मैदान छोड़ने और बीजेपी में एंट्री लेने के बाद बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर वार पलटवार जारी है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (MP PCC Chief Jitu Patwari) के लगातार आ रहे तीखे बयानों पर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ग्वालियर (Gwalior) के मेहगांव में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत खराब है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के शहर से ही उनका प्रत्याशी बोरी बिस्तर बांधकर हमारे पास आ गया है, कांग्रेस के लोग घमंडी हैं।

पीसीसी चीफ की हल्की भाषा- सीएम मोहन


ग्वालियर में मीडिया से चर्चा में सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एक ओबीसी वर्ग के मुख्यमंत्री को पचा नहीं पा रहे हैं, वे लगातार हल्की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। जो अपने पक्ष के प्रत्याशी को बचा नहीं पाए, वो दूसरों पर कीचड़ उछाल रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वे इससे बाज आएंगे। इससे पहले डॉ. मोहन यादव ने सागर के मालथौन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां बीजेपी प्रत्याशी लता के समर्थन में प्रचार किया। आपको बता दें कि जीतू पटवारी ने बीजेपी पर प्रत्याशी के लूट का आरोप लगाया था साथ ही इसकी तुलना रावण से की थी।

ये खबर भी पढ़ें...


भोपाल रेप केस...कौन है सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह, जिसका नाम बार-बार आ रहा


दुष्कर्म के मामले में पीड़ित की पहचान छुपाना जरूरी


वहीं दुष्कर्म के मामले में राजनीति करने पर सीएम मोहन ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने महिलाओं और नाबालिग बच्चों को लेकर जो कानून बनाए है, जिनके माध्यम से उनकी पहचान छुपाना जरूरी है, क्योंकि यह पहचान आने के बाद पीड़िता की जिंदगी में निराशा आएगी। पीड़िता की जिंदगी नर्क हो जाएगी। इसलिए यह कानून व्यवस्था का भाग है, इससे बचना चाहिए।

जबलपुर ब्लास्ट : आमला एयरफोर्स स्टेशन से कबाड़खाने में कैसे पहुंचे बम?

'जो मर्यादा तोड़ेगा, वो इसकी कीमत चुकाएगा'


इसके साथ ही कांग्रेस को लेकर सीएम मोहन ने आगे कहा कि उनको जो आंदोलन करना है, जरूर करना चाहिए, लेकिन कम से कम पीड़ित परिवार की सार्वजनिक रूप से हंसी उड़ाना, उसकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है। मैं समझ सकता हूं कि कानून के राज में उनको समझना चाहिए, लेकिन मैं मानकर चलता हूं, जो कानून का सम्मान करेगा, वह कांग्रेसी हो ही नहीं सकता। कांग्रेसी हमेशा अपने आप को कानून से ऊपर मानते हैं। इसलिए उनको घमंडिया लोग कहते हैं। इन्हे माफी मांगना चाहिए। उन्होने ने कहा कि जो कानून तोड़ेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने आग्रह किया कि निर्वाचन के इस दौर में सभी को अपनी-अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। जो मर्यादा तोड़ेगा, वो इसकी कीमत चुकाएगा।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • Gwalior
  • ग्वालियर
  • Lok Sabha election
  • अक्षय कांति बम
  • Akshay Kanti Bam
  • MP PCC Chief Jitu Patwari
श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार पर CID की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार लीटर घी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार पर CID की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार लीटर घी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
IAS गौरव गोयल की राजस्थान वापसी तय, प्रवासी राजस्थान दिवस और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी पर नजर

By Jageshwar Prasad

IAS गौरव गोयल की राजस्थान वापसी तय, प्रवासी राजस्थान दिवस और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी पर नजर
GST चोरी के सिंडिकेट पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, 4.58 करोड़ रुपए कैश बरामद; लैपटॉप और चेकबुक जब्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

GST चोरी के सिंडिकेट पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, 4.58 करोड़ रुपए कैश बरामद; लैपटॉप और चेकबुक जब्त
छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई पर फैसला नहीं लेने से हाईकोर्ट नाराज, स्कूल शिक्षा सचिव को अवमानना नोटिस

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई पर फैसला नहीं लेने से हाईकोर्ट नाराज, स्कूल शिक्षा सचिव को अवमानना नोटिस
राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज; अगले 3-4 दिन साफ रहेगा मौसम; फतेहपुर में पारा 13 डिग्री

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज; अगले 3-4 दिन साफ रहेगा मौसम; फतेहपुर में पारा 13 डिग्री
एमपी के कर्मचारियों पर सैलरी संकट गहराया, आदिम जाति कल्याण विभाग में बजट की कमी!

By Sandeep Kumar

एमपी के कर्मचारियों पर सैलरी संकट गहराया, आदिम जाति कल्याण विभाग में बजट की कमी!
राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान की रैंकिंग में सुधार, सौर ऊर्जा, कृषि और स्वच्छता में राजस्थान नंबर वन

By Jageshwar Prasad

राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान की रैंकिंग में सुधार, सौर ऊर्जा, कृषि और स्वच्छता में राजस्थान नंबर वन