आज दिल्ली जाएंगे सीएम मोहन यादव, भारत टैक्स और फेथ कॉन्क्लेव में होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Jul 16, 2026, 07:19 IST
Share
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 16 जुलाई को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम भारत टैक्स 2026 और इनवेस्टमेंट सेशन सहित कई बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली जाएंगे। वहां सीएम भारत टैक्स 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम दो और बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और रात को वापस भोपाल लौटेंगे।

आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरुवार 16 जुलाई का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सीएम का पूरा दिन दिल्ली में अलग-अलग सरकारी और औद्योगिक कार्यक्रमों में गुजरेगा। इस दौरान सीएम केंद्र सरकार के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी मंच साझा करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम दोपहर करीब 12:30 बजे भारत मंडपम् पहुंचेंगे। यहां सीएम मोहन भारत टैक्स 2026 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

निवेश पर होगा फोकस

भारत मंडपम् के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे दिल्ली के द लीला पैलेस पहुंचेंगे। यहां सीएम एक इंटरैक्टिव सेशन में हिस्सा लेंगे। इस सेशन का विषय मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर होगा।

इस दौरान सीएम उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे। वसाथ ही राज्य की औद्योगिक नीतियों और सुविधाओं की जानकारी भी साझा करेंगे।

यह सेशन मध्यप्रदेश के लिए खास अहमियत रखता है। राज्य सरकार लगातार बड़े निवेशकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। इस तरह के मंच से राज्य को नई कंपनियों और परियोजनाओं को लाने में मदद मिल सकती है।

FAITH कॉन्क्लेव में भी होंगे शामिल

शाम को मुख्यमंत्री दिल्ली के होटल ताज पैलेस पहुंचेंगे। यह आगमन शाम करीब 6:30 बजे होने की उम्मीद है। यहां सीएम FAITH (फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी) कॉन्क्लेव 2026 में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन देश के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़ी बड़ी संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस कॉन्क्लेव में देश भर के नीति-निर्माता, पर्यटन क्षेत्र के बड़े कारोबारी और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र को आर्थिक विकास के एक बड़े जरिए के रूप में मजबूत करना है। मध्यप्रदेश में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं, इसलिए इस मंच पर राज्य की मौजूदगी अहम मानी जा रही है।

रात 9 बजे लौटेंगे भोपाल

सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री रात 9 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे। सीएम रात करीब 10:25 बजे अपने निवास पर पहुंचेंगे। इस तरह पूरे दिन में मुख्यमंत्री तीन अलग-अलग बड़े आयोजनों में हिस्सा लेंगे और उसी दिन भोपाल लौट आएंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर में 1539 पुलिस अधिकारी पदोन्नत, सीएम ने वर्दी की रिबन काट किया सम्मानित

सीएम मोहन यादव फिर बोले इसी सत्र में आएगा UCC, रामचंद्र की एक शादी तो रहीम से भी यही उम्मीद

सीएम मोहन जिस अस्पताल का कर रहे उद्घाटन, वो आज भी अधूरा, बदल चुके सात कलेक्टर

दिल्ली के एक कॉल से कतरे मंत्री लखन पटेल के पर, पशुपालन विभाग से हटाकर आनंद विभाग थमाया

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव
  • केंद्र सरकार
  • भारत मंडपम्
  • राज्य सरकार
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग