मोहन सरकार का मिशन 'रोजगार', सीएम ने जबलपुर में लिया प्रदेश को रोजगार परख प्रदेश बनाने का संकल्प

Vikram Jain | Jan 03, 2024, 24:00 IST
Share
मोहन सरकार का मिशन 'रोजगार', सीएम ने जबलपुर में लिया प्रदेश को रोजगार परख प्रदेश बनाने का संकल्प
मोहन सरकार का मिशन 'रोजगार', सीएम ने जबलपुर में लिया प्रदेश को रोजगार परख प्रदेश बनाने का संकल्प

सीएम मोहन ने जबलपुर में संभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित किया।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. सूबे की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी कैबिनेट के साथ पहली मीटिंग करने के लिए संस्कारधानी जबलपुर पहुंचे हैं। सीएम मोहन ने कैबिनेट बैठक के पहले संभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित किया। पर्यटन विभाग के होटल कल्चुरी में आयोजित हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने एक नया ही नारा दिया, उन्होंने कहा कि वे प्रदेश को रोजगार परख प्रदेश के रूप में देखना चाहते हैं और समीक्षा बैठक में उन्होंने अपनी इसी मंशा से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया है।

संभाग और जिला स्तर पर चलेगा अभियान

जबलपुर संभाग के प्रशासनिक और पुलिस विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने संभाग में चल रहे विकास कार्यों को रफ्तार देने के अलावा आने वाले दिनों में शुरू किए जाने वाले कार्यों का प्रजेंटेशन भी देखा, उन्होंने बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा है कि अब संभाग और जिला स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करने के अलावा रोजगार सृजन पर खास जोर रहेगा। सीएम मोहन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को लेकर जो सपने बुने हैं उन्हें पूरा करने के लिए सरकार पूरी मजबूती के साथ काम करेगी। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर दोहराया है कि वे प्रदेश को रोजगार परख और विकास परख प्रदेश बनाना चाहते हैं।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • CM Mohan visit to Jabalpur
  • Cabinet meeting in Jabalpur
  • Jabalpul News
  • सीएम मोहन का जबलपुर दौरा
  • जबलपुर में कैबिनेट बैठक
  • जबलपुल न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा